दिल्ली में SCO का सभ्यता संवाद भारत की अध्यक्षता में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का पहला सभ्यता संवाद 20 से 22 नवंबर 2026 तक दिल्ली के पुराना किला में आयोजित होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है।
पाकिस्तान की भागीदारी पर मुहर अहम खबर यह है कि इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं। चीन, रूस और ईरान जैसे सदस्य देश पहले ही अपनी भागीदारी की पुष्टि कर चुके थे, लेकिन पाकिस्तान का फैसला राजनयिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले तीन वर्षों में यह किसी पाकिस्तानी मंत्री की पहली भारत यात्रा होगी।
मुसादिक को ही क्यों चुना गया? मुसादिक मसूद मलिक पाकिस्तान की राजनीति में एक कद्दावर चेहरा हैं। वे पेट्रोलियम मंत्री और प्रधानमंत्री के सलाहकार जैसे महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं। विशेषज्ञ इसे पाकिस्तान की सॉफ्ट डिप्लोमेसी के तौर पर देख रहे हैं। राजनीतिक तनाव के बावजूद, जलवायु और सांस्कृतिक जैसे न्यूट्रल मुद्दों के जरिए पाकिस्तान भारत के साथ संवाद की एक खिड़की खुली रखने की कोशिश कर रहा है।
बर्फ पिघलने की उम्मीद क्यों है कम? भले ही यह दौरा हो रहा हो, लेकिन जानकारों का मानना है कि इससे रिश्तों में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद करना बेमानी है। भारत की नीति स्पष्ट है: आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते। भारत ने सीमा पार आतंकवाद पर लगाम लगने तक किसी भी औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता से साफ इनकार कर रखा है।
अड़ियल रुख बना है बड़ी दीवार पाकिस्तान ने अनुच्छेद 370 की बहाली को बातचीत की पूर्व शर्त बना रखा है, जिसे भारत पहले ही सिरे से खारिज कर चुका है। दोनों देश अपने-अपने रुख पर दृढ़ हैं, जिसके कारण इस यात्रा को केवल एक बहुपक्षीय मंच की औपचारिकता माना जा रहा है। ऐसे में कूटनीति के जानकारों के अनुसार, यह दौरा बर्फ पिघलाने में नाकाम ही रहेगा।
🔊PR No.3️⃣2️⃣8️⃣/2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
— Ministry of Foreign Affairs - Pakistan (@ForeignOfficePk) November 14, 2026
Pakistan to Participate in SCO Civilizational Dialogue in New Delhi
🔗⬇️ pic.twitter.com/tVMPvYwv3P
ईडी हिरासत में आजम खान: दफ्तर पहुंची डॉक्टरों की टीम, मची हलचल
NCP के दोनों गुटों के विलय पर विराम: सुप्रिया सुले और सुनील तटकरे ने किया साफ
मिसिसिपी नदी में खौफनाक हादसा: टैंकर ने मारी क्रूज को जोरदार टक्कर, आधा जहाज पानी में समाया
मिसिसिपी नदी में बड़ा हादसा: चीनी टैंकर से टकराया 5 मंजिला क्रूज, जान बचाने के लिए नदी में कूदे 180 यात्री
अंडर-19 एशिया कप फाइनल: पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ले गए मोहित उलवा, भारत बना चैंपियन
शीतकालीन सत्र पर सस्पेंस: गौरव गोगोई का सरकार पर हमला, पूछा- क्या सवालों से डर रही है बीजेपी?
चलती ट्रेन में खौफनाक वारदात: AC-2 कोच में महिला को धक्का देकर लूटा, पासपोर्ट और जेवर लेकर फरार हुआ चोर
माइंड ऑफ इंडिया : पंडित नेहरू की जयंती पर याद किए गए आधुनिक भारत के शिल्पकार
Microsoft यूजर्स सावधान! आउटेज का फायदा उठाकर हैकर्स कर रहे डेटा चोरी, तुरंत बदलें सतर्कता का तरीका
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा का विस्तार: 5 साल में मिले 3 नए मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज