अगर आप Microsoft यूजर हैं, तो आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आए बड़े तकनीकी आउटेज के बाद, साइबर अपराधियों ने यूजर्स को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसे लेकर एक गंभीर अलर्ट जारी किया है।
फेक ईमेल से फंसाने की साजिश Microsoft Threat Intelligence ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है कि हैकर्स खुद को माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस नोटिफिकेशन टीम बता रहे हैं। वे यूजर्स को ईमेल भेजकर गुमराह कर रहे हैं कि आउटेज के कारण उनके ईमेल डिलीट हो सकते हैं।
24 घंटे का डर और फिशिंग लिंक हैकर्स ईमेल में दावा कर रहे हैं कि यदि अगले 24 घंटों के भीतर दिए गए लिंक पर क्लिक करके मैसेज रिस्टोर नहीं किए गए, तो वे हमेशा के लिए गायब हो जाएंगे। यह जल्दबाजी और डर पैदा करने की एक चाल है, ताकि यूजर बिना सोचे-समझे लिंक पर क्लिक कर अपनी लॉगिन डिटेल्स हैकर्स को दे दें।
इन संकेतों से पहचानें फर्जी ईमेल साइबर अपराधी बहुत शातिराना तरीके से ईमेल भेज रहे हैं। इनके सब्जेक्ट लाइन में Outage शब्द के साथ छह अंकों का एक कोड होता है। माइक्रोसॉफ्ट ने तीन संदिग्ध डोमेन की पहचान की है जिनसे ये ईमेल भेजे जा रहे हैं:
कैसे सुरक्षित रहें? माइक्रोसॉफ्ट ने स्पष्ट किया है कि कोई भी आधिकारिक जानकारी या सर्विस अपडेट पाने के लिए सीधे Microsoft 365 Admin Centre पर जाएं। ईमेल में दिए गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने की गलती कतई न करें।
कंपनी की सलाह:
*Microsoft Threat Intelligence observed an active phishing campaign exploiting the Microsoft 365 service disruption on November 12. The messages impersonate Microsoft 365 service health notifications and reference the legitimate Exchange Online incident EX1550543.
— Microsoft Threat Intelligence (@MsftSecIntel) November 14, 2026
Some of the… pic.twitter.com/NBvBf2mRFn
दिल्ली से बडगाम पहुंची सड़े मांस की ट्रेन, 1600 किलो खेप के खुलासे से हड़कंप
यूपी में पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर अखिलेश का योगी सरकार पर बड़ा हमला
माइंड ऑफ इंडिया : पंडित नेहरू की जयंती पर याद किए गए आधुनिक भारत के शिल्पकार
सुरंग में आतिशबाजी: उदयपुर में जान जोखिम में डाल पटाखा गैंग ने मचाया हुड़दंग
महिला क्रिकेट में नया धमाका: दिशा कसाट ने एक पारी में जड़े 10 छक्के, रचा इतिहास
NCP का विलय हमेशा के लिए टला: अजित पवार के निधन के बाद सुप्रिया सुले ने खोली भविष्य की राह
समय रैना का विवादित जोक: मुस्लिम समुदाय पर की गई टिप्पणी से मचा बवाल
मेकेदातु बांध पर कांग्रेस में छिड़ा कावेरी युद्ध : डीके शिवकुमार ने तमिलनाडु कांग्रेस को दी खुली चुनौती
छठ महापर्व: खरना पर दिखा सियासी और सामाजिक रंग, CM-राज्यपाल और अनंत सिंह की रही चर्चा
बुलडोजर और एनकाउंटर का सेलेक्शन कौन करता है? पूर्व IAS दिव्या मित्तल के तीखे सवालों से मचा हड़कंप