नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर अक्सर भुल्लकड़ अंदाज के लिए रोहित शर्मा चर्चा में रहते हैं। टॉस के बाद यह भूल जाना कि क्या फैसला लेना है, रोहित की पुरानी आदत रही है। अब कुछ ऐसा ही नजारा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के साथ देखने को मिला।
टॉस के बाद क्या बोले वैभव? बिहार और सौराष्ट्र के बीच खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी पहली बार कप्तानी कर रहे थे। टॉस जीतकर उन्होंने पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन जब प्रेजेंटेटर ने उनसे टीम कॉम्बिनेशन के बारे में पूछा, तो वैभव पूरी तरह कन्फ्यूज नजर आए।
मुस्कुराते हुए उन्होंने बड़ी मासूमियत से कहा, लगता है सर, मैं भूल गया। उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड मैदान पर भले ही वैभव अपनी टीम कॉम्बिनेशन भूल गए हों, लेकिन उन्होंने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। महज 15 साल और 232 दिन की उम्र में वैभव पुरुष टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं।
इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रोएशिया के जैक वुकुसिक के नाम था, जिन्होंने 17 साल और 311 दिन की उम्र में कप्तानी की थी। वैभव के लिए बिहार की कमान संभालना एक सपने के सच होने जैसा है।
बल्ले से नहीं चला कमाल, टीम को मिली हार कप्तानी का पहला मैच वैभव के लिए यादगार नहीं रहा। वह बल्लेबाजी में केवल 18 रन (12 गेंद) बना सके और चेतन सकारिया का शिकार बने। बिहार की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर महज 137 रन ही बना सकी।
जवाब में सौराष्ट्र ने आसानी से 16.3 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया। सौराष्ट्र की ओर से हरवंश पंगालिया ने 11 गेंदों में 33 रनों की तूफानी पारी खेलकर बिहार की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वैभव को भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन भविष्य के लिए उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है।
A proud (& cheeky) moment for Boss Baby! 😍
— Star Sports (@StarSportsIndia) November 14, 2026
At 15 years & 232 days, Vaibhav Sooryavanshi became the youngest-ever men s T20 captain, leading Bihar in #SMAT! 🤯
Watch #SyedMushtaqAliTrophy 2026-27 | LIVE NOW! pic.twitter.com/tdjwyTMHYM
शारजाह के 1986 वाले जख्म का हिसाब चुकता: मोहित उल्वा के आखिरी गेंद पर चौके से भारत बना अंडर-19 चैंपियन
अंडर-19 एशिया कप: थरथराते हाथों से पाकिस्तान का जबड़ा छीन ले गए भारतीय शेर, अंतिम गेंद पर मिली ऐतिहासिक जीत
पाकिस्तान के लिए टैक्स नहीं भरता : अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल-सैयद ने सैन्य मदद पर उठाए कड़े सवाल
MIND OF INDIA : नेहरू की 137वीं जयंती पर याद किए गए आधुनिक भारत के शिल्पकार, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही थी कार, चालान में लोकेशन निकली अटलांटिक महासागर
भारत का मिरेकल चेज : आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को हराकर नौवीं बार बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन
खाड़ी में सैन्य गठबंधन: कतर और तुर्की का बड़ा रक्षा समझौता, हर हमले का मिलकर करेंगे मुकाबला
यूपी में पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर अखिलेश का योगी सरकार पर बड़ा हमला
#1 पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत पर गदगद हुए सहवाग, बेटे आर्यवीर के प्रदर्शन पर दिया यह रिएक्शन
आर्थिक महाशक्ति बनने की राह पर भारत: एक्सपोर्ट में 30% का धमाकेदार उछाल!