यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार की मामूली चूक एक कार मालिक के लिए मुसीबत बन गई, लेकिन इस चालान ने सिस्टम की बड़ी लापरवाही को भी उजागर कर दिया है। कार की रफ्तार तय सीमा से सिर्फ 1 किमी प्रति घंटा ज्यादा थी, जिस पर 2,000 रुपये का चालान कट गया। हालांकि, असली हैरानी तब हुई जब चालान में दर्ज लोकेशन को चेक किया गया।
सिर्फ 1 किमी ज्यादा रफ्तार पर एक्शन अनुजीत शिवम नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अपने ई-चालान की तस्वीर शेयर की है। उनके अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर उनकी कार 101 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, जबकि वहां की अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा है। ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने के जुर्म में तुरंत 2,000 रुपये का ई-चालान थमा दिया।
सड़क से सीधे समुद्र में लोकेशन मामला तब और दिलचस्प हो गया जब चालान में दिए गए लोकेशन डेटा को मैप पर देखा गया। सिस्टम ने कार की लोकेशन 0 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 0 डिग्री पूर्वी देशांतर दर्ज की है। यह भौगोलिक निर्देशांक (Coordinates) अफ्रीका के पश्चिमी तट के पास अटलांटिक महासागर के बीचों-बीच स्थित है। यानी आधिकारिक रिकॉर्ड में कार यमुना एक्सप्रेसवे पर नहीं, बल्कि समुद्र में तैरती नजर आई।
पुलिस ने साधी चुप्पी, जांच के दिए आदेश इस अजीबो-गरीब घटना के बाद यूजर ने नोएडा और यूपी ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए सवाल पूछा कि क्या इसी तरह सड़क सुरक्षा तय की जा रही है? पोस्ट वायरल होने के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने संज्ञान लिया है। अधिकारियों ने यूजर को हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी है।
डीसीपी ट्रैफिक सैय्यद अली अब्बास ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का भरोसा दिया है। अब यह जांच का विषय है कि तकनीक की इस बड़ी चूक के पीछे क्या कारण है और क्या ऐसे ही गलत डेटा के आधार पर अन्य चालान भी काटे जा रहे हैं। फिलहाल, यह मामला तकनीकी खामियों के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है।
*Got a ₹2,000 challan on the Yamuna Expressway.
— Anujeet Shivam (@anujitshivam) November 12, 2026
My speed: 101 km/h
Limit: 100 km/h
1 km/h. That s it.
Bonus: the speed gun logged my location as 0°N, 0°E. That s the middle of the Atlantic Ocean 🌊@Noidatraffic @uptrafficpolice is this really how road safety works? pic.twitter.com/XZSCaU8BSL
काल बनकर खड़ा था ट्रक: एंबुलेंस की टक्कर में दो महिलाओं ने तोड़ा दम, मची कोहराम
रसूख का दिखावा कर उड़ाया 32 करोड़ का सोना: शातिर ठग की कहानी, जिसने 6 महीने तक पुलिस को नचाया
छठ पूजा 2026: दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन अलर्ट, घर से निकलने से पहले चेक करें प्रभावित सड़कों की लिस्ट
महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने का विवादित एजेंडा : आदित्य ठाकरे का भाजपा पर बड़ा हमला
खरना की भक्ति में डूबा झारखंड: CM हेमंत और कल्पना सोरेन ने छठव्रतियों के संकल्प को किया नमन
कांग्रेस पर BJP का तीखा हमला: दो लोगों में सिमटी पार्टी को नसीहत, पहले अपने गिरेबान में झांके
10वें नंबर पर आकर लिखा इतिहास : पाकिस्तान को धूल चटाने वाले मोहित उल्वा का बयान हुआ वायरल
तेलंगाना में सियासी उबाल: राहुल गांधी के दौरे से पहले बीजेपी अध्यक्ष नजरबंद, भारत समिट पर घमासान
दिल्ली में छठ का उल्लास: सीएम रेखा गुप्ता सोनिया विहार घाट पर देंगी अर्घ्य, 1400 घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सीएम धामी के जाते ही पिथौरागढ़ में बवाल; कांग्रेस विधायक ने फेंका माइक, दिया खुला चैलेंज