पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में शनिवार का दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से निकलते ही धारचूला के कांग्रेस विधायक हरीश धामी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मंच पर हुई तोड़फोड़ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
माइक बंद होने से भड़के विधायक घटना तब शुरू हुई जब मुख्यमंत्री के जाने के बाद विधायक हरीश धामी ने मंच से जनता को संबोधित करना चाहा। आरोप है कि जैसे ही उन्होंने माइक संभाला, सरकार के दबाव में माइक को बंद कर दिया गया। अपनी बात न रख पाने से खफा विधायक ने अपना आपा खो दिया और मंच पर मौजूद साउंड सिस्टम के साथ जमकर तोड़फोड़ की।
विधायक का सीएम पर तीखा हमला विधायक हरीश धामी ने इस पूरी घटना पर अपनी सफाई देते हुए मुख्यमंत्री को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा, मैंने अपने संगठन और जनता के सम्मान में सीएम का विरोध नहीं किया था, बल्कि उम्मीद थी कि मैं अपने क्षेत्र की समस्याओं को उनके सामने रख पाऊंगा। लेकिन माइक बंद करना स्थानीय विधायक का अपमान है।
अंकिता हत्याकांड से लेकर सड़क हादसों तक का मुद्दा विधायक ने मंच से बोलने नहीं दिए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड, कनार सड़क की जर्जर हालत और हाल ही में हुई एक आठ साल के बच्चे की सड़क दुर्घटना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग मर रहे हैं और मंत्री मंच से अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।
धधक नहीं, ये डरपोक धामी हैं नाराज विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खुली चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा, लोग कहते हैं कि ये धाकड़ धामी हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि ये डरपोक धामी हैं। अगर दम है तो 2027 का चुनाव धारचूला से लड़कर दिखाएं। अगर मेरी पार्टी अनुमति दे, तो मुख्यमंत्री जहां से चुनाव लड़ेंगे, मैं वहीं से उन्हें हराने को तैयार हूं।
जनता से मांगी माफी हालांकि, विधायक ने अपने गुस्से पर खेद भी जताया। उन्होंने कहा, क्षेत्र की अवहेलना और अपनी लाचारी देखकर मुझसे गलतियां हुई होंगी, जिसके लिए मैं जनता से माफी मांगता हूं। लेकिन न तो मैंने आज तक डरना सीखा है और न ही झुकना। मेरी लड़ाई जनता के हक के लिए जारी रहेगी।
*धारचूला विधानसभा क्षेत्र की जनता से जुड़े दो अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने से रोकना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पहला, दो दिन पूर्व आठ वर्षीय मासूम बच्ची की दुखद मृत्यु का मामला और दूसरा, कनार सड़क से जुड़ी वर्षों से चली आ रही जनता की समस्या।
— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) November 14, 2026
आखिर इन दोनों गंभीर विषयों को सरकार के… pic.twitter.com/p5On8Bxxwl
पहले अपने गिरेबान में झांकें, हमें ज्ञान न दें : शरजील इमाम के समर्थन में उतरे अमेरिकी आयोग को भारत की दो टूक
तेलंगाना में सियासी उबाल: राहुल गांधी के दौरे से पहले बीजेपी अध्यक्ष नजरबंद, भारत समिट पर घमासान
एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान के बीच महासंग्राम: खिताबी जीत के साथ मैदान पर गरमाई गर्माहट
मैसूरु में दिखे पीएम मोदी के मानवीय तेवर: चक्कर खाकर गिरीं 70 वर्षीय कार्यकर्ता की खुद की मदद
मंच पर गरजे इटली के नेता: राहुल गांधी के सामने लगाए ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे
भारतीय रेलवे का अनोखा स्टेशन: सिर्फ दो अक्षरों का नाम, फिर भी व्यस्त है यह जंक्शन!
NCP में विलय की चर्चाओं पर सुप्रिया सुले का फुल स्टॉप , बोलीं- अब इस विषय पर कोई सवाल न करें
सोनिया गांधी की किताब पर विवाद क्यों? सैम पित्रोदा ने इमरजेंसी, EVM और नेताओं के मंदिर जाने पर तोड़ी चुप्पी
NCP के दोनों गुटों का विलय होगा या नहीं? सुप्रिया सुले ने तोड़ी चुप्पी, इन अटकलों पर लगा दिया पूर्ण विराम
NCP का विलय हमेशा के लिए टला: अजित पवार के निधन के बाद सुप्रिया सुले ने खोली भविष्य की राह