भारत ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी धाक जमाते हुए निर्यात (Export) के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अक्टूबर 2026 में भारत का निर्यात 30 प्रतिशत बढ़कर 90 बिलियन डॉलर (लगभग 8.46 लाख करोड़ रुपये) के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 6.53 लाख करोड़ रुपये था।
आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच भारत का कुल निर्यात 53.60 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 45.89 लाख करोड़ रुपये था। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत अब चीन और दक्षिण कोरिया के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश बन गया है। भारतीय वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत जिन 50 देशों को सामान निर्यात करता है, उनमें से 43 देशों में निर्यात में भारी उछाल दर्ज किया गया है।
निर्यात में आई इस जबरदस्त बढ़त के पीछे पांच प्रमुख क्षेत्रों का योगदान सबसे ज्यादा रहा है:
इस सफलता के पीछे मुख्य रूप से दो कारण हैं। पहला, वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट के समय भारत ने कच्चे तेल को रिफाइन कर पेट्रोल-डीजल के निर्यात पर फोकस बढ़ाया। दूसरा, मार्केट डाइवर्सिफिकेशन । भारत ने पारंपरिक बाजारों से निकलकर अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिण-पूर्वी एशिया के नए बाजारों में अपनी पैठ बनाई है। इसके अलावा, जुलाई 2026 में ब्रिटेन के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) ने भी कमाल किया है, जिससे ब्रिटेन को होने वाले निर्यात में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
भारत के लिए राहत की बात यह है कि निर्यात बढ़ने से देश का व्यापारिक घाटा (Trade Deficit) लगभग 20 प्रतिशत तक कम हो गया है। हालांकि इस दौरान आयात भी बढ़ा है, लेकिन निर्यात की गति कहीं अधिक रही है। यह दिखाता है कि भारतीय उत्पादों पर दुनिया का भरोसा तेजी से बढ़ रहा है।
आने वाले समय में भारत का लक्ष्य 1 ट्रिलियन डॉलर के वार्षिक निर्यात का आंकड़ा छूना है। जिस तरह से मेक इन इंडिया पहल वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अपनी जगह बना रही है, उससे यह स्पष्ट है कि भारत की आर्थिक महाशक्ति बनने की राह अब और भी सुगम हो गई है।
#DNAमित्रों | भारत का निर्यात एक साल में 30% बढ़ा
— Zee News (@ZeeNews) November 14, 2026
चीन-कोरिया के बाद तीसरे नंबर पर भारत
देखिए भारत का आर्थिक महाशक्ति वाला ट्रेलर #DNA #DNAWithRahulSinha #IndianExport #TradeGrowth #MakeInIndia @rahulsinhatv @PiyushGoyal @DoC_GoI pic.twitter.com/BXxvWz5Cko
मेकेदातु बांध पर कांग्रेस में छिड़ा कावेरी युद्ध : डीके शिवकुमार ने तमिलनाडु कांग्रेस को दी खुली चुनौती
भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, रोमांचक फाइनल में जीतकर नौवीं बार बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन
SMAT 2026: 15 साल के कप्तान वैभव सूर्यवंशी का कन्फ्यूजन , टॉस के दौरान भूल गए अपनी ही टीम की प्लेइंग XI!
मैसूरु में दिखे पीएम मोदी के मानवीय तेवर: चक्कर खाकर गिरीं 70 वर्षीय कार्यकर्ता की खुद की मदद
छठ पूजा 2026: दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन अलर्ट, घर से निकलने से पहले चेक करें प्रभावित सड़कों की लिस्ट
पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे आर्यवीर: पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में जड़ा शानदार अर्धशतक
जब मेट्रो में टिकट के लिए पीएम मोदी के आगे हाथ फैलाने पड़े डीके शिवकुमार, जानें क्या था पूरा वाकया
रोमांचक महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा: आखिरी गेंद पर पलटी बाजी, नौवीं बार बना एशिया कप चैंपियन
बहू को जिताने के लिए पढ़ा कलमा, घिर गए कद्दावर भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़
मनल चौहान और मोहित उल्वा: वो दो जांबाज जिन्होंने पाकिस्तान से छीन लिया U-19 एशिया कप का खिताब