भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में कदम रखते ही इतिहास रच दिया है। मात्र 15 साल और 232 दिन की उम्र में बिहार की कप्तानी संभालकर वे पुरुष टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। हालांकि, इंदौर के होलकर स्टेडियम में टॉस के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सबको मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया।
टॉस जीता, पर प्लेइंग XI का नाम भूल गए! सौराष्ट्र के खिलाफ टॉस जीतने के बाद जब ब्रॉडकास्टर ने वैभव से टीम की प्लेइंग XI के बारे में पूछा, तो युवा कप्तान थोड़े असमंजस में पड़ गए। वैभव ने अपनी मुस्कान बिखेरते हुए बेबाकी से जवाब दिया, “मुझे लगता है सर, मैं भूल गया।” उनका यह मासूम और मजेदार जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव ने कप्तानी का जिम्मा संभालते ही क्रोएशिया के जैक वुकुसिक (17 साल 311 दिन) का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। अपनी घरेलू टीम की कप्तानी मिलने पर उन्होंने कहा, यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। जिस राज्य से मैंने क्रिकेट की शुरुआत की, उसी की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व की बात है।
बल्ले से नहीं चला जादू ऐतिहासिक डेब्यू मुकाबले में वैभव का प्रदर्शन हालांकि उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 12 गेंदों में 18 रन बनाए, जिसके बाद उन्हें सौराष्ट्र के अनुभवी तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने कैच एंड बोल्ड कर पवेलियन भेजा। वैभव के आउट होने के बाद बिहार की पारी संभल नहीं सकी।
बिहार का संघर्षपूर्ण स्कोर वैभव के विकेट गिरने के बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। बिहार निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 137 रन ही बना सकी। टीम के लिए पृथ्वी राज ने सर्वाधिक 38 रनों का योगदान दिया। बेशक, वैभव का कप्तानी डेब्यू बल्ले से यादगार न रहा हो, लेकिन सबसे युवा कप्तान के तौर पर उन्होंने भारतीय क्रिकेट में अपनी छाप जरूर छोड़ दी है।
*A proud (& cheeky) moment for Boss Baby! 😍
— Star Sports (@StarSportsIndia) November 14, 2026
At 15 years & 232 days, Vaibhav Sooryavanshi became the youngest-ever men s T20 captain, leading Bihar in #SMAT! 🤯
Watch #SyedMushtaqAliTrophy 2026-27 | LIVE NOW! pic.twitter.com/tdjwyTMHYM
काल बनकर खड़ा था ट्रक: एंबुलेंस की टक्कर में दो महिलाओं ने तोड़ा दम, मची कोहराम
रोमांचक महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा: आखिरी गेंद पर पलटी बाजी, नौवीं बार बना एशिया कप चैंपियन
वरुण धवन करेंगे यशराज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में खौफ का आगाज़, रिलीज डेट घोषित
मनल चौहान और मोहित उल्वा: वो दो जांबाज जिन्होंने पाकिस्तान से छीन लिया U-19 एशिया कप का खिताब
शादी के दिन बड़ा हादसा: धान के खेत में पलटी दूल्हा-दुल्हन की कार, बाल-बाल बची जान
NCP के दोनों गुटों का विलय नामुमकिन, सुप्रिया सुले ने लगाई अटकलों पर पूर्ण विराम
नेशनल ग्राउंड स्टॉप: क्या है यह फ्लाइट इमरजेंसी और क्यों थम जाता है आसमान?
खेत में हल अटकते ही बची नवजात की जान, 6 बेटों के पिता ने कहा- इसे हम अपनी बेटी बनाएंगे
बिना पंडित और सात फेरे: क्या है अनिरुद्ध-काव्या मारन की सेल्फ-रिस्पेक्ट मैरिज ?
लगता है भूल गया : कप्तान बनते ही रोहित शर्मा की याद दिला गए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी