अल अमीरात: अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। एक बेहद रोमांचक और सांसें थाम देने वाले मैच में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से करारी शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमा लिया है। 338 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने परिपक्वता और आक्रामकता का बेहतरीन नमूना पेश किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने मजबूत शुरुआत की। उस्मान खान ने शानदार 107 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि अब्दुल कादिर (80 रन) और कप्तान फरहान यूसुफ (63 रन) ने टीम को 50 ओवरों में 9 विकेट पर 337 रनों के बड़े स्कोर तक पहुँचाया। भारत की ओर से काव्या पटेल ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।
338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए कप्तान लक्ष्य रायचंदानी (80) और आर्यवीर सहवाग (58) ने अच्छी शुरुआत दी। लेकिन मध्यक्रम के लगातार विकेट गिरने से भारत 252 रनों पर 8 विकेट खोकर हार की कगार पर खड़ा था।
जब हार निश्चित लग रही थी, तब मनल चौहान ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 32 गेंदों पर 47 रन बनाकर मैच में जान फूँक दी। उनके आउट होने के बाद मोहित उल्वा ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। मोहित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए।
अंतिम ओवर में भारत को जीत के लिए 8 रनों की दरकार थी। रोमांच अपने चरम पर था। आखिरी गेंद पर भारत को जीतने के लिए 3 रनों की जरूरत थी। मोहित उल्वा ने दबाव को दरकिनार करते हुए लॉन्ग ऑफ की दिशा में शानदार चौका जड़कर भारत को जीत दिलाई।
इस जीत के साथ ही भारत ने नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। आखिरी विकेट के लिए मोहित उल्वा और चिगुरुपति वेंकट की नाबाद 30 रनों की साझेदारी ने इस ऐतिहासिक जीत की पटकथा लिखी। इस जीत के बाद भारतीय खेमे में जश्न का माहौल है।
Take a bow, Mohit Ulva! 🫡🙌
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
The celebrations begin after a victory for the ages 🥳
Scorecard ▶️ https://t.co/srKsrr1jna#MensU19AsiaCup pic.twitter.com/jjCB1u8pKQ
मिसिसिपी नदी में बड़ा हादसा: चीनी टैंकर से टकराया 5 मंजिला क्रूज, जान बचाने के लिए नदी में कूदे 180 यात्री
चलती ट्रेन में खौफनाक वारदात: AC-2 कोच में महिला को धक्का देकर लूटा, पासपोर्ट और जेवर लेकर फरार हुआ चोर
महिला क्रिकेट में नया धमाका: दिशा कसाट ने एक पारी में जड़े 10 छक्के, रचा इतिहास
पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे आर्यवीर: पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में जड़ा शानदार अर्धशतक
गोधरा कांड: सोनिया गांधी के दावे को पूर्व SIT चीफ राकेश अस्थाना ने नकारा, बताया सोची-समझी साजिश
भारतीय रेलवे का अनोखा स्टेशन: सिर्फ दो अक्षरों का नाम, फिर भी व्यस्त है यह जंक्शन!
यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही थी कार, चालान में लोकेशन निकली अटलांटिक महासागर
मोदी को हराना अब तय है : हैदराबाद में राहुल गांधी का बड़ा सियासी हमला
वरुण धवन का हॉरर अवतार: यश राज फिल्म्स की पहली डरावनी फिल्म में मचाएंगे धमाल
दिल्ली से बडगाम पहुंची सड़े मांस की ट्रेन, 1600 किलो खेप के खुलासे से हड़कंप