2002 का गोधरा ट्रेन अग्निकांड एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। इसकी वजह कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की नई किताब Belonging: A Journey of Love है। किताब के पेज 403 पर सोनिया गांधी ने इस घटना को विवादित करार दिया है। इस पर गुजरात SIT के तत्कालीन प्रमुख रहे राकेश अस्थाना ने तल्ख टिप्पणी करते हुए इसे साजिश बताया है।
सोनिया गांधी ने किताब में क्या लिखा? सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा है कि साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने के कारणों को लेकर आज भी विवाद बना हुआ है। उन्होंने इस घटना का उल्लेख करते हुए इसके बाद राज्य में भड़की सांप्रदायिक हिंसा का जिक्र किया है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की बात कही गई है।
साजिश साबित करने के लिए SIT के पास पुख्ता सबूत पूर्व SIT प्रमुख राकेश अस्थाना ने सोनिया गांधी के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आग कोई दुर्घटना नहीं थी। उनके अनुसार, जांच केवल आरोपियों के बयानों पर टिकी नहीं थी, बल्कि इसमें फोरेंसिक रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और वैज्ञानिक साक्ष्य शामिल थे, जिन्हें अदालतों ने भी स्वीकार किया है।
कैसे रची गई साजिश? अस्थाना ने बताया घटनाक्रम अस्थाना ने घटना के दिन का ब्यौरा देते हुए कहा कि ट्रेन को सुनियोजित तरीके से रोका गया था। 27 फरवरी 2002 की सुबह सिग्नल फलिया के पास ट्रेन में एक साथ तीन-चार बोगियों की चेन पुलिंग की गई। जब ट्रेन रुकी, तो वहां पहले से ही 150-200 लोगों की भीड़ जमा थी।
दरवाजे तोड़कर अंदर झोंका गया पेट्रोल अस्थाना का दावा है कि हमलावरों ने S6 कोच के वेस्टिब्यूल को काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद करीब 140 लीटर पेट्रोल कोच के अंदर डाला गया और जलती हुई मशालें फेंककर आग लगा दी गई। उन्होंने बताया कि इस भीषण अग्निकांड में 27 महिलाओं और 10 बच्चों समेत कुल 59 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
अमन गेस्ट हाउस से रची गई थी पूरी साजिश पूर्व SIT चीफ ने खुलासा किया कि इस पूरी वारदात की प्लानिंग अमन गेस्ट हाउस में हुई थी। उन्होंने गेस्ट हाउस के मालिक रज्जाक कुरकुर की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे एक सामान्य घटना नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर ही ट्रायल कोर्ट और गुजरात हाई कोर्ट ने दोषियों को सजा सुनाई थी, इसलिए इसे विवादित कहना जांच के निष्कर्षों को पूरी तरह नजरअंदाज करना है।
#WATCH | Explaining the sequence of events of the 2002 Sabarmati Train burning, Rakesh Asthana, who headed the Gujarat Police SIT probing the incident, says, A total of 59 people died in the incident, including 27 women, 10 children and 22 men. They died inside the coach because… pic.twitter.com/lHSuqrUSkN
— ANI (@ANI) November 14, 2026
बिहार की सियासत में हलचल: क्या फिर हाथ मिलाएंगे नीतीश-तेजस्वी? रोहिणी आचार्य के बयान से गरमाई राजनीति
भाजपा विधायक का किसिंग वीडियो वायरल: पत्नी का दावा- AI का इस्तेमाल कर रची गई साजिश
आईपीएल 2027: गुजरात टाइटंस में होगी पर्पल कैप विनर की एंट्री, कैश डील में हुआ बड़ा सौदा
Microsoft यूजर्स सावधान! आउटेज का फायदा उठाकर हैकर्स कर रहे डेटा चोरी, तुरंत बदलें सतर्कता का तरीका
CM धामी के सामने मंच पर भड़के विधायक हरीश धामी, जौलजीबी मेले में बवाल और हाथापाई से हड़कंप
600 से ज्यादा फिल्मों के दिग्गज अभिनेता गिरिबाबू का निधन, तेलुगु सिनेमा में पसरा मातम
वरुण धवन का हॉरर अवतार: यश राज फिल्म्स की पहली डरावनी फिल्म में मचाएंगे धमाल
अंडर-19 एशिया कप फाइनल: आखिरी गेंद का महा-रोमांच, भारत ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास
नीतीश सेतु पर घमासान: राघोपुर पुल का नाम लालू प्रसाद के नाम पर रखने की मांग
भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ का चुनावी दांव: मंच से पढ़ा कलमा, मची सियासी हलचल