अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में शनिवार को क्रिकेट का ऐसा रोमांच देखने को मिला जिसने प्रशंसकों की सांसें थाम दीं। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने अंतिम गेंद पर एक विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
पाकिस्तान का विशाल स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज उस्मान खान के शानदार 107 रनों की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 337 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत के सामने जीत के लिए 338 रनों का बड़ा लक्ष्य था।
भारत की शानदार वापसी इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिली। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 और आर्यवीर सहवाग ने 58 रनों की दमदार पारी खेलकर टीम की नींव रखी। हालांकि, बीच के ओवरों में भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, जिससे मैच फंस गया।
मोहित-मनल की साझेदारी ने मोड़ा रुख एक समय भारत की जीत मुश्किल लग रही थी, लेकिन मनल चौहान (47 रन) और मोहित उल्वा ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच हुई महत्वपूर्ण साझेदारी ने मैच में भारत की वापसी कराई। मोहित उल्वा अंत तक टिके रहे और टीम को जीत की दहलीज तक ले गए।
आखिरी ओवर का क्लाइमेक्स भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर में 8 रनों की दरकार थी और आखिरी विकेट हाथ में था। अहमद हुसैन के ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना, फिर वाइड के बाद समीकरण बदल गए। मुकाबला अंतिम गेंद तक खिंचा, जहां भारत को जीत के लिए 3 रन चाहिए थे। मोहित उल्वा ने दबाव को दरकिनार कर आखिरी गेंद पर चौका जड़कर ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की।
नौवीं बार बना चैंपियन इस रोमांचक जीत के साथ ही भारतीय टीम ने नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतकर अपनी बादशाहत साबित की। मोहित उल्वा 49 रन बनाकर नाबाद रहे। यह जीत भारतीय युवा क्रिकेटरों के जज्बे और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता का बेहतरीन उदाहरण रही।
Three needed off the final delivery.
— Abhiyank Choudhary (@AbhiChoudhary_7) November 14, 2026
Mohit Ulva charges down the track against the leg-spinner and smashes a one-bounce boundary to seal the U19 Asia Cup title!
WHAT A FINISH! What an unbelievable game of cricket! 👏🏻🔥
pic.twitter.com/TLiJo4ODkt
मेरठ: पड़ोसी मुस्लिम युवती से शादी पर बवाल, अपहरण का केस दर्ज, कोर्ट में खुला सच
तेलंगाना के गिग वर्कर्स को बड़ी राहत: 15 लाख का बीमा और डेटा पर होगा आपका अधिकार
बाबा साहेब की प्रतिमाओं का अपमान: यूपी में 190 से ज्यादा घटनाएं, बलिया टॉप पर
वरुण धवन करेंगे यशराज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में खौफ का आगाज़, रिलीज डेट घोषित
600 से ज्यादा फिल्मों के दिग्गज अभिनेता गिरिबाबू का निधन, तेलुगु सिनेमा में पसरा मातम
मध्य पूर्व में अमेरिकी F-16 की आसमान से निगरानी , होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी हलचल
हंसी और तीखे तंज: समय रैना के शो में हुमा कुरैशी ने टॉक्सिक पर तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब
अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनने वाला नया हीरो कौन है मोहित उल्वा?
अमेरिका: मिसिसिपी नदी में टैंकर और क्रूज की भीषण टक्कर, जान बचाने के लिए पानी में कूदे यात्री
मुंबई में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप: दोस्ती बनी दरिंदगी का जरिया, 4 गिरफ्तार