अमेरिका: मिसिसिपी नदी में टैंकर और क्रूज की भीषण टक्कर, जान बचाने के लिए पानी में कूदे यात्री
News Image

सफर का आनंद कब मौत के खौफ में बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स बंदरगाह पर घटी एक घटना ने सबको हिला कर रख दिया है। यहाँ मिसिसिपी नदी में एक विशालकाय तेल टैंकर ने यात्रियों से भरे रिवर क्रूज को जोरदार टक्कर मार दी।

पल भर में मची अफरा-तफरी

यह हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। सिटी ऑफ न्यू ऑरलियन्स नाम का यह पैसेंजर क्रूज करीब 190 यात्रियों के साथ बंदरगाह के पास था, तभी अटलांटिक एस्फाल्ट नामक टैंकर अनियंत्रित होकर उससे टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूज एक तरफ झुक गया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

वायरल वीडियो: लाइफ जैकेट पहन पानी में कूदे लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जहाज के झुकते ही यात्री अपनी जान बचाने के लिए लाइफ जैकेट पहनकर नदी के पानी में कूद रहे हैं। हर तरफ दहशत का माहौल था। लोग अपना सामान छोड़कर सुरक्षित किनारे तक पहुंचने की जद्दोजहद करते नजर आए।

32 लोग अस्पताल में भर्ती, बड़ा हादसा टला

न्यू ऑरलियन्स की मेयर हेलेना मोरेनो ने पुष्टि की है कि सभी 190 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, हादसे में 32 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि किसी को भी जानलेवा चोट नहीं आई है। फिलहाल, प्रशासन प्रभावित यात्रियों के ठहरने और घर वापसी की व्यवस्था कर रहा है।

आखिर बेकाबू कैसे हुआ टैंकर?

इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक बड़ा टैंकर बंदरगाह के पास नियंत्रण से बाहर कैसे हुआ? प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इधर, सोशल मीडिया पर लोग इस भयावह दृश्य को देखकर टाइटैनिक जैसी फिल्मों को याद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने रेस्क्यू टीमों की तत्परता की सराहना की है, जिन्होंने समय रहते बड़ी जनहानि होने से बचा ली।

लेखक: शेख इंजमाम उल हक

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रायपुर में सनातन का शंखनाद: विश्व हिंदू कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने CM निवास में की विशेष चर्चा

Story 1

अंडर-19 एशिया कप फाइनल: पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ले गए मोहित उलवा, भारत बना चैंपियन

Story 1

अंडर-19 एशिया कप फाइनल: भारत के सामने 338 रनों का हिमालयी लक्ष्य, क्या इतिहास बदल पाएगी टीम इंडिया?

Story 1

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में फिर मंडराया चक्रवात का खतरा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Story 1

कुंडा में बागेश्वर धाम का सियासी रण: राजा भैया की दो टूक, 500 पाक शरणार्थी बनेंगे साक्षी

Story 1

भारत आ सकते हैं पाकिस्तान के मंत्री: SCO बैठक में शामिल होने के लिए मिला न्योता

Story 1

नेहरू जयंती 2026: भारत के दिमाग के रूप में याद किए गए पंडित नेहरू, देशभर में श्रद्धांजलि

Story 1

थर्मल ड्रोन में कैद हुआ कबरा हाथी का खूंखार रूप, वन विभाग के लिए बनी बड़ी चुनौती

Story 1

चलती ट्रेन में छेड़छाड़ करने वाले को यात्रियों ने सिखाया सबक , पहनाई चूड़ियां और लगाई लिपस्टिक

Story 1

महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने का विवादित एजेंडा : आदित्य ठाकरे का भाजपा पर बड़ा हमला