तेलंगाना के गिग वर्कर्स को बड़ी राहत: 15 लाख का बीमा और डेटा पर होगा आपका अधिकार
News Image

तेलंगाना सरकार ने राज्य के गिग वर्कर्स (डिलीवरी एजेंट और ऑनलाइन कामगारों) के लिए एक बड़ी सामाजिक सुरक्षा और कल्याण योजना का आगाज किया है। शनिवार (14 नवंबर) को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस योजना को लॉन्च किया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उप मुख्यमंत्री भट्टी मल्लू भी मौजूद रहे।

15 लाख का सुरक्षा कवच राहुल गांधी ने घोषणा की कि अब राज्य के गिग वर्कर्स को 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। यह कदम उन हजारों कामगारों के लिए बड़ी राहत है जो बिना किसी सुरक्षा के जोखिम उठाकर काम करते हैं।

ट्रांजैक्शन का 1% मिलेगा सीधे खाते में योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि डिलीवरी कंपनियों को हर ट्रांजैक्शन का 1% हिस्सा सरकारी फंड (गिग वर्कर्स बोर्ड) में जमा करना होगा। यह राशि वहां से सीधे कामगारों के बैंक खातों में जाएगी। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि हर शहर में कंपनियों को इस नियम का पालन करना अनिवार्य होगा।

डेटा पर अब आपका मालिकाना हक राहुल गांधी ने कहा कि, 21वीं सदी डेटा की सदी है। उन्होंने बताया कि अभी तक गूगल, फेसबुक और उबर जैसी कंपनियां डेटा का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन गिग वर्कर्स को अपने ही काम का डेटा नहीं मिलता था। नई योजना के तहत, सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हर वर्कर को अपने मोबाइल पर अपनी राइड्स और कमाई का पूरा ब्यौरा (डेटा) देखने का अधिकार मिले।

शहरों में बनेंगे स्मार्ट रेस्ट जोन तेज धूप और सड़क पर काम करने की चुनौतियों को देखते हुए सरकार राज्य के हर शहर में रेस्ट जोन बनाएगी। इन ज़ोन में वाई-फाई की सुविधा होगी, जहां डिलीवरी पार्टनर्स अपने वाहन पार्क कर सकेंगे और आराम या सो सकेंगे।

वादा निभाने का अभियान इस मौके पर राहुल गांधी ने 2023 में गिग वर्कर्स के साथ हुई अपनी मुलाकात को याद किया। उन्होंने कहा, मैंने आपसे वादा किया था कि आपकी मांगों को पूरा किया जाएगा। आज हमने वह वादा पूरा कर दिया है। लॉन्चिंग से पहले राहुल गांधी ने खुद एक डिलीवरी वर्कर के स्कूटर पर पीछे बैठकर बाइक रैली में हिस्सा लिया, जो चर्चा का विषय बनी रही।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

केईएम अस्पताल में बदहाल व्यवस्था: 8 लिफ्ट बंद, हजारों पद खाली, प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम

Story 1

IND vs NZ: सीरीज का निर्णायक मुकाबला कल, जानिए कब और कहां देख सकते हैं फ्री में लाइव

Story 1

टॉस पर फिसली 15 साल के कप्तान वैभव सूर्यवंशी की जुबान, प्लेइंग-11 पूछने पर बोले - भूल गया मैं

Story 1

# IND vs PAK U19 फाइनल: पाकिस्तान का धमाका, 300 के पार पहुंचा स्कोर

Story 1

आसमान में एक साथ 5,500 विमान; बिना टक्कर के कैसे रास्ता साफ करता है ATC?

Story 1

बहू को जिताने के लिए पढ़ा कलमा, घिर गए कद्दावर भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़

Story 1

अंडर-19 एशिया कप: थरथराते हाथों से पाकिस्तान का जबड़ा छीन ले गए भारतीय शेर, अंतिम गेंद पर मिली ऐतिहासिक जीत

Story 1

क्या टेस्ला ने बचाई जान? मौत बनकर आ रही कार को AI ने पहले ही भांप लिया!

Story 1

जूनियर NTR की अगली फिल्म गॉड ऑफ वॉर बंद नहीं हुई, मेकर्स ने फोटो शेयर कर अफवाहों पर लगाया पूर्ण विराम

Story 1

साबरमती अग्निकांड: हादसा नहीं, साजिश थी , राकेश अस्थाना ने सोनिया गांधी के दावे को नकारा