गुरुग्राम में दिवाली की रात एक दंपती के लिए किसी बुरे सपने जैसी रही। सेक्टर-70 के पास दरबारिपुर रोड पर एक युवक अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहा था, तभी एक दूसरी गाड़ी ने उनकी कार का करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया। इस पूरी घटना का डैशकैम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
अचानक ब्रेक लगाकर रोकने की कोशिश पीड़ित शुभम जैन के मुताबिक, रात करीब 11:55 बजे एक गाड़ी ने उन्हें ओवरटेक किया और अचानक कार के आगे ब्रेक लगा दिए। पीछा करने वाले लोग गाड़ी से उतरने की कोशिश कर रहे थे। शुभम ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोकने के बजाय उसे सीधे अपनी सोसायटी की ओर भगाया। रास्ते भर दूसरी गाड़ी ने उन्हें रुकवाने के लिए कई बार खतरनाक तरीके से कट भी मारे।
सोसायटी गेट पर 20 मिनट तक हंगामा पीछा करने वाले लोग शुभम की सोसायटी के गेट तक पहुंच गए। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। आरोप है कि गाड़ी सवार लोगों ने गेट पर करीब 20 मिनट तक सुरक्षाकर्मियों के साथ जमकर बहस की। वीडियो में एक व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों को धमकाते हुए साफ देखा जा सकता है।
सुरक्षाकर्मियों ने दी स्थानीय होने की चेतावनी शुभम के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बताया कि इलाके में ऐसी घटनाएं आम हैं और पीछा करने वाला व्यक्ति स्थानीय है। कथित तौर पर उस व्यक्ति ने गेट पर भी धमकी दी कि अगर शुभम की गाड़ी दोबारा दिखी, तो वे उसे देख लेंगे । शुभम ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि साइबर सिटी के पास पुलिस स्टेशन के बावजूद ऐसी गुंडागर्दी चिंताजनक है।
पुलिस ने लिया संज्ञान घटना का वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जवाब देते हुए शुभम से शिकायत का विवरण और संपर्क जानकारी मांगी है ताकि मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।
शहर में बढ़ रही हैं ऐसी घटनाएं गुरुग्राम की सड़कों पर इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले सितंबर में गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइक सवार ने पीछा किए जाने का आरोप लगाया था। वहीं, सोहना रोड पर भी मारपीट और तोड़फोड़ के मामले सामने आ चुके हैं। शहर में बढ़ते सड़क हादसों और आपराधिक घटनाओं ने आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Today after much deliberation and 5 days later I have the courage to post this out here. My family is shook
— Shubham Jain (@shubham80793) November 13, 2026
I ve moved to Gurgaon about 7 months ago and always thought the road rage , mugging ,kidnapping and robbery were incidents seen on Reels .
1/N pic.twitter.com/ft5EYdi1sz
14 करोड़ वोट अवैध तो सरकार वैध कैसे? राहुल गांधी ने 2024 चुनाव पर फिर उठाए सवाल
हंसी और तीखे तंज: समय रैना के शो में हुमा कुरैशी ने टॉक्सिक पर तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब
मोदी को हराना अब तय है : हैदराबाद में राहुल गांधी का बड़ा सियासी हमला
मिसिसिपी नदी में खौफनाक हादसा: बेकाबू टैंकर ने क्रूज को मारी टक्कर, 180 यात्रियों की जान पर बनी
बहू को जिताने के लिए पढ़ा कलमा, घिर गए कद्दावर भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़
अंडर-19 एशिया कप: थरथराते मैच में भारत ने पाकिस्तान को दी मात, सहवाग ने युवा सितारों की तारीफ में पढ़े कसीदे
15 साल की उम्र में कप्तानी का दबाव, पहले ही मैच में नर्वस दिखे वैभव सूर्यवंशी
लगता है भूल गया : कप्तान बनते ही रोहित शर्मा की याद दिला गए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी
अमेरिका: मिसिसिपी नदी में टैंकर और क्रूज की भीषण टक्कर, जान बचाने के लिए पानी में कूदे यात्री
दिवाली की रात गुरुग्राम में खौफ का मंजर: दंपति की कार का 1 किमी तक पीछा, डैशकैम में कैद हुई गुंडागर्दी