महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संभावित विलय की चर्चाओं ने उद्धव ठाकरे गुट (उबाठा) की बेचैनी बढ़ा दी है। इसी बीच, भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने संजय राउत पर जोरदार हमला बोला है।
राउत की स्थिति शोले के असरानी जैसी भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन ने कहा कि संजय राउत की हालत फिल्म शोले के जेलर (असरानी) जैसी हो गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राउत अब वही संवाद बोल रहे हैं- आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ, बाकी सब मेरे पीछे आओ। बन ने कहा कि राउत को अब सलीम-जावेद की फिल्मों की तरह झूठी कहानियां गढ़ना बंद कर देना चाहिए।
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर घेरा नवनाथ बन ने महाविकास आघाड़ी (MVA) सरकार के कार्यकाल को याद दिलाते हुए कहा कि उस दौरान पत्रकारों और कार्यकर्ताओं का दमन हुआ था। उन्होंने पूर्व नौसेना अधिकारी के साथ मारपीट और पत्रकारों की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। बन के अनुसार, उस समय उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री रहते हुए संजय राउत चुप थे, इसलिए उन्हें आज अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
राउत को क्यों सता रहा डर? फोन टैपिंग के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता ने पूछा कि जब किसी का फोन टैप नहीं हो रहा है, तो संजय राउत को इतना डर क्यों लग रहा है? उन्होंने तीखे सवाल खड़े किए कि क्या राउत की भूमिका देश विरोधी है? उनका कहना है कि राउत के चेहरे पर दिखने वाला डर कई गंभीर सवाल पैदा करता है।
अप्रैल फूल बन सकते हैं उद्धव गुट के कार्यकर्ता भाजपा प्रवक्ता ने उद्धव ठाकरे गुट को कांग्रेस में विलय को लेकर घेरा। उन्होंने कहा कि राउत को सरकार के गिरने की भविष्यवाणी (अप्रैल-मई) करने के बजाय यह बताना चाहिए कि उद्धव ठाकरे की पार्टी कांग्रेस में कब विलीन होगी। बन ने तंज कसा कि शायद 1 अप्रैल को अप्रैल फूल बनाने के लिए ही यह तारीख चुनी गई है।
मोदी सरकार 2029 तक जारी रहेगी नवनाथ बन ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और उनकी सरकार 2029 तक मजबूती से काम करेगी। उन्होंने राउत को नसीहत दी कि वे फिजूल की बयानबाजी छोड़कर कांग्रेस के दरवाजे पर ध्यान दें, क्योंकि जनता ने आगामी चुनावों में उनकी राजनीति का जवाब देने की तैयारी कर ली है।
उबाठा सरकारने अभिव्यक्ती स्वातंत्र्याची कशी गळचेपी केली हे महाराष्ट्राला ठाऊक; जनाब संजय राऊतांनी यावर न बोललेलंच बरं...!
— Navnath Kamal Uttamrao Ban (@NavnathBanBJP) November 14, 2026
पत्रकार परिषद | शनिवार दि. १४ नोव्हेंबर २०२६#पत्रकार_परिषद#भाजपा#महाराष्ट्र#BJP@Dev_Fadnavis@CMOMaharashtra@BJP4Maharashtrapic.twitter.com/x9zqiVRWCx
10वें नंबर पर आकर लिखा इतिहास : पाकिस्तान को धूल चटाने वाले मोहित उल्वा का बयान हुआ वायरल
अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनने वाला नया हीरो कौन है मोहित उल्वा?
बाबा साहेब की प्रतिमाओं का अपमान: यूपी में 190 से ज्यादा घटनाएं, बलिया टॉप पर
हिमाचल में सौगातों की बरसात: 3.5 लाख महिलाओं को 1500 रुपये और 300 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान
गोधरा कांड: सोनिया गांधी के दावे को पूर्व SIT चीफ राकेश अस्थाना ने नकारा, बताया सोची-समझी साजिश
महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने का विवादित एजेंडा : आदित्य ठाकरे का भाजपा पर बड़ा हमला
अमेरिका: मिसिसिपी नदी में टैंकर और क्रूज की भीषण टक्कर, जान बचाने के लिए पानी में कूदे यात्री
नेहरू जयंती 2026: भारत के दिमाग के रूप में याद किए गए पंडित नेहरू, देशभर में श्रद्धांजलि
चलती ट्रेन में छेड़छाड़ करने वाले को यात्रियों ने सिखाया सबक , पहनाई चूड़ियां और लगाई लिपस्टिक
12 घंटे में 4 बार थरथराई जम्मू-कश्मीर की धरती, डोडा-किश्तवाड़ में दहशत