न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में श्रेयस अय्यर का नाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गया है। नियमित कप्तान शुभमन गिल की अनुपस्थिति में कप्तानी की बागडोर संभालते ही अय्यर भारत के 29वें वनडे कप्तान बन गए हैं।
धोनी से आगे, कुंबले से पीछे अय्यर ने जब इस मैच में टॉस के लिए कदम रखा, तो वह 85 वनडे मैचों का अनुभव लेकर कप्तान बने थे। इस मामले में उन्होंने पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्हें 81 वनडे खेलने के बाद कप्तानी मिली थी।
हालांकि, इस विशेष सूची में अनिल कुंबले सबसे ऊपर हैं। कुंबले को टीम की कमान संभालने के लिए 217 वनडे मैचों का लंबा इंतजार करना पड़ा था। इस सूची में रोहित शर्मा (171 मैच) दूसरे स्थान पर हैं।
दिग्गज भी रहे हैं इस दौड़ में भारतीय क्रिकेट के कई अन्य बड़े नामों ने भी लंबा समय बिताने के बाद वनडे टीम की कप्तानी संभाली थी। सचिन तेंदुलकर को 119 तो विराट कोहली को 104 वनडे मैचों के बाद पहली बार कप्तान बनने का मौका मिला था। 14वें स्थान पर मौजूद अय्यर अब उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने लंबे अनुभव के बाद यह जिम्मेदारी संभाली है।
चौथे वनडे के लिए टीम में बड़े बदलाव मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव किए गए हैं। शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज की जगह रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन और कुलदीप यादव को टीम में मौका दिया गया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और मैथ्यू फिशर।
Shreyas is set to become a part of an elite list 🤩
— IndianCricketHeroesIN (@ICHOfficial) November 12, 2026
He will become the 2️⃣9️⃣th player to captain India in the ODIs when he takes the field tomorrow 🇮🇳#Heroes #ShreyasIyer #TeamIndia pic.twitter.com/NZkcCEQvLc
गोरखपुर की ‘इंस्टाग्राम स्टार’ अंशिका का बर्थडे पड़ा भारी, एक गलती से पुलिस तक पहुंचा मामला
पवन सिंह की मनमानी पर भड़कीं पत्नी ज्योति सिंह, कहा- क्या वो खुद को कानून से ऊपर समझते हैं?
IND vs NZ: 244 रनों की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के लिए करो या मरो की स्थिति, पांचवें वनडे में सीरीज का फैसला
यमुना एक्सप्रेसवे पर 1 किमी की ओवरस्पीडिंग के लिए ₹2000 का चालान, लोकेशन देख उड़ जाएंगे होश
जाकिर नाइक की बढ़ी मुश्किलें: इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर फिर लगा 5 साल का प्रतिबंध
छठ महापर्व पर महंगाई की मार: 20 रुपये वाला कद्दू हुआ 250 रुपये किलो, वीडियो देख दंग रह गए लोग
डीजल के दाम 50 रुपये क्यों नहीं बढ़े? पीएम मोदी ने बताया सरकार का सीक्रेट फॉर्मूला
Microsoft का सर्वर डाउन हुआ तो ऑफिस में मची खुशियां , कर्मचारियों ने मीम्स बनाकर निकाला अपना दर्द
उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने झेला ₹1.26 लाख करोड़ का बोझ, वरना पेट्रोल-डीजल की कीमतें होतीं आसमान पर
छठ पूजा: दिल्ली में मरी मछलियों पर सियासी दंगल, मुंबई में भोजपुरी गीतों पर बवाल