यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक कार चालक का महज 1 किमी प्रति घंटा ओवरस्पीडिंग पर 2000 रुपये का भारी-भरकम चालान काट दिया गया। इस चालान ने अब इंटरनेट पर एआई (AI) कैमरों की कार्यप्रणाली और ट्रैफिक नियमों को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।
क्या है पूरा मामला? अनुजीत शिवम नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना चालान साझा किया है। उनके अनुसार, एक्सप्रेसवे पर गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा थी, जबकि उनकी कार 101 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर चल रही थी। महज 1 किमी की इस मामूली बढ़त पर सिस्टम ने उन्हें 2000 रुपये का जुर्माना थमा दिया।
अटलांटिक महासागर में चढ़ी कार? इस चालान की सबसे हैरान करने वाली बात इसकी तकनीकी खामी है। चालान रिपोर्ट में उल्लंघन की लोकेशन 0°N, 0°E दिखाई गई है। भौगोलिक रूप से यह बिंदु यमुना एक्सप्रेसवे पर नहीं, बल्कि अटलांटिक महासागर के बीचों-बीच स्थित है। यूजर ने तंज कसते हुए पूछा, क्या सड़क सुरक्षा का यही पैमाना है?
पुलिस का जवाब मामले के तूल पकड़ने के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस ने यूजर को ई-चालान हेल्पलाइन नंबर 7065060882 पर संपर्क करने का सुझाव दिया है ताकि इस तकनीकी त्रुटि को सुधारा जा सके।
कैमरों पर उठ रहे सवाल सोशल मीडिया पर लोग एआई कैमरों की जीरो टॉलरेंस नीति की आलोचना कर रहे हैं। यूज़र्स का कहना है कि एआई सिस्टम में तर्क या परिस्थितियों को समझने की क्षमता नहीं होती, जिससे कभी-कभी गलत चालान कट जाते हैं। वहीं, कुछ लोगों ने सलाह दी कि एक्सप्रेसवे पर 100 की सीमा होने पर हमेशा 90-95 की रफ्तार में रहना चाहिए।
क्या नियमों में ढील जरूरी? बहस के बीच कई लोगों ने कानूनी पक्ष भी रखा। यूज़र्स के मुताबिक, दुनिया के अधिकांश देशों में 10% तक की छूट मिलती है, जबकि भारत में भी 5% तक की रियायत का प्रावधान है। अब जनता मांग कर रही है कि एक्सप्रेसवे पर गति सीमा को बढ़ाकर 120 किमी प्रति घंटा किया जाए और कैमरों की तकनीकी त्रुटियों को तत्काल ठीक किया जाए।
*Got a ₹2,000 challan on the Yamuna Expressway.
— Anujeet Shivam (@anujitshivam) November 12, 2026
My speed: 101 km/h
Limit: 100 km/h
1 km/h. That s it.
Bonus: the speed gun logged my location as 0°N, 0°E. That s the middle of the Atlantic Ocean 🌊@Noidatraffic @uptrafficpolice is this really how road safety works? pic.twitter.com/XZSCaU8BSL
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2025: 17 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार, खेल रत्न पर सन्नाटा
मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी , राहुल गांधी का बड़ा दावा
Microsoft का सर्वर डाउन हुआ तो ऑफिस में मची खुशियां , कर्मचारियों ने मीम्स बनाकर निकाला अपना दर्द
iQOO 16R भारत में हुआ सर्टिफाइड: 10,000mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ मचाएगा धमाल!
क्या कार्तिक आर्यन का पीआर गेम बॉलीवुड को चुभ रहा है? सिद्धार्थ मल्होत्रा के तंज ने छेड़ी नई बहस
89 पर ढेर हुई टीम इंडिया: गौतम गंभीर ने बल्लेबाजों को लताड़ा, कहा- कोई गेंद ना खेलने लायक नहीं होती
पैंट पहनकर फोटो खिंचवाई, फिर धोकर पहुंच गई दुकान; एक्सचेंज मांगने पर दुकानदार का चौंकना लाजमी था!
नीरा नदी का पानी: इंदापुर में किसानों का रास्ता रोको आंदोलन, व्हीलचेयर पर पहुंचे पूर्व डिप्टी CM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: बस और तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में 23 लोगों की मौत, कई घायल
छत्रपति संभाजीनगर: पालकमंत्री संजय शिरसाट के घर पर हमला, नशे में धुत्त युवकों ने मचाया उत्पात