13 नवंबर 2026 को दुनिया भर में Microsoft की सेवाओं में आई तकनीकी खराबी ने हड़कंप मचा दिया। Outlook, Teams और Microsoft 365 के ठप होते ही जहां एक तरफ काम ठप हो गया, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर दफ्तरों का एक अलग ही नजारा देखने को मिला। कर्मचारियों के लिए यह तकनीकी समस्या किसी आपातकाल से कम नहीं थी, लेकिन इंटरनेट पर इसे जश्न की तरह मनाया गया।
ईमेल डाउन, तो मीम्स का चला ट्रेंंड जैसे ही Outlook ने काम करना बंद किया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मीम्स की बाढ़ आ गई। यूजर्स ने वर्क-लाइफ बैलेंस और ऑफिस के तनाव को जोड़कर मजेदार पोस्ट शेयर किए। कहीं कर्मचारी सिर पकड़े नजर आए, तो कहीं इसे काम के बोझ से मिली अनचाही छुट्टी के रूप में दिखाया गया।
Outlook मेंटेनेंस ब्रेक को बताया वेलनेस प्रोग्राम एक यूजर ने इसे कर्मचारियों के लिए एक नया वेलनेस प्रोग्राम बता दिया। AI द्वारा बनाई गई एक तस्वीर में दिखाया गया कि कैसे Outlook के बंद होने पर कर्मचारी आराम से कॉफी पी रहे हैं और सीरीज देख रहे हैं। तस्वीर पर एक नोट था— आखिरकार ईमेल का जवाब न देने की एक वैध वजह मिल गई।
अभी मजा आएगा ना भिड़ू का हुआ इस्तेमाल सोशल मीडिया पर बॉलीवुड मीम्स का भी जमकर इस्तेमाल हुआ। गोलमाल फिल्म के मशहूर डायलॉग अभी मजा आएगा ना भिड़ू के जरिए यूजर्स ने उस खुशी को बयां किया, जो काम के बीच में अचानक मिली राहत से महसूस होती है। यह उन लोगों के लिए एक बड़ी राहत थी, जो पूरे दिन ईमेल और मीटिंग्स के चक्रव्यूह में फंसे रहते हैं।
जो ऑफिस नहीं आए, उनके लिए दो मिनट का मौन इंटरनेट पर एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें कर्मचारी काम बंद होने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के ऊपर लिखा था— उन लोगों के लिए दो मिनट का मौन, जो आज ऑफिस नहीं आए। यह वीडियो इस बात का सबूत था कि ऑफिस में काम से बचने का मौका मिलने पर कर्मचारी कितने उत्साहित हो जाते हैं।
हालांकि, Microsoft की यह तकनीकी खराबी कई कंपनियों के लिए बड़ी सिरदर्दी साबित हुई, लेकिन सोशल मीडिया के इस मीम फेस्टिवल ने साबित कर दिया कि कॉर्पोरेट जगत के दबाव के बीच कर्मचारी किसी भी छोटे मौके को अपनी खुशी में बदलने का हुनर बखूबी जानते हैं।
ऑफिस वाले घबराए हुए हैं, पेपर्स उड़ रहे हैं, और Microsoft का लोगो भी पसीना-पसीना हो रहा है क्योंकि Outlook डाउन है। pic.twitter.com/teHRfe5b09
— DashuBannaDeora (@DashuBannaDeora) November 13, 2026
रोहित और ईशान की भारी चूक: दो जीवनदान पाकर विल यंग ने भारत के खिलाफ जड़ा शतक
शर्मनाक शुरुआत: शून्य पर गिरे तीन विकेट, भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे काला दिन
नहाय-खाय के साथ शुरू हुई लोक आस्था की गूंज: गंगा घाटों पर उमड़ा जनसैलाब
शिमला में बंदर बना जेबकतरे जैसा, शख्स के 81,800 रुपये लूटकर पेड़ पर बरसाए नोट
तेरे पैंट में नाड़े ही नहीं : स्काउट की अश्लील टिप्पणी पर मचा बवाल, मां ने वीडियो जारी कर दी सफाई
फील्ड पर हिटमैन का जलवा: रोहित शर्मा बने साल 2026 के कैचिंग किंग
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: धोनी को पछाड़ा, वनडे कप्तानी तक पहुँचने का लंबा सफर
छठ पर्व के लिए दिल्ली तैयार: घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं का महा-इंतजाम , सीएम रेखा गुप्ता ने खुद कमान संभाली
सड़क पर कचरा उठाती दिखीं जया बच्चन, फोन के वॉलपेपर ने खींचा सबका ध्यान
उन्नाव में बुजुर्ग की मौत पर भड़के सांसद साक्षी महाराज, पुलिस को बताया दलाली का अड्डा , अखिलेश यादव ने घेरा