असम के गोलाघाट जिले में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई है। यहाँ एक बस और ट्रक की आमने-सामने से हुई भीषण टक्कर में कम से कम 23 लोगों की जान चली गई है। हादसे की पुष्टि गोलाघाट के जिला कमिश्नर बिस्वजीत फुकन ने की है।
हादसे का मंजर: बस में सवार थे 35 से अधिक लोग स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। तेज रफ्तार मिनी बस (ट्रैवलर) की टक्कर एक ट्रेलर ट्रक से हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि शवों को निकालने का काम जारी है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
अस्पतालों में अफरा-तफरी दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए बोकाखाट और जोरहाट मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस प्रशासन की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी बनी वजह गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने बताया कि मिनी बस काफी तेज रफ्तार में थी और उसने नेशनल पार्क क्षेत्र में लागू स्पीड नियमों का उल्लंघन किया था। जांच में पाया गया कि इस वाहन पर पहले भी 12 बार चालान कट चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि गाड़ी पर 4 हजार रुपये का जुर्माना अभी भी बकाया है।
मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने व्यक्त किया शोक असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा, यह नुकसान हम सभी को झकझोर कर रख देने वाला है। पूरा असम इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने मंत्री अतुल बोरा को घटनास्थल पर भेजकर राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी सोशल मीडिया के जरिए संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति देने और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। फिलहाल, प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
#WATCH | Assam Minister Atul Bora reaches the site where seven people have died and several others are injured in an accident that took place in the Rongajaan area near Kaziranga in Assam s Golaghat district.
— ANI (@ANI) November 13, 2026
The injured persons have been rushed to a nearby hospital
(Office of… pic.twitter.com/TyVtDdkgow
गोरखपुर की ‘इंस्टाग्राम स्टार’ अंशिका का बर्थडे पड़ा भारी, एक गलती से पुलिस तक पहुंचा मामला
यमुना एक्सप्रेसवे पर 1 किमी की ओवरस्पीडिंग के लिए ₹2000 का चालान, लोकेशन देख उड़ जाएंगे होश
दादी का 18 साल पुराना सपना: पोते ने हेलीकॉप्टर से बारात लाकर दुल्हन को दी यादगार विदाई
अब पटना से वैशाली का सफर होगा और भी आसान: गंगा पर तैयार नीतीश सेतु का 21 नवंबर को होगा उद्घाटन
शिमला में लंगूर का खौफ: धक्का लगने से कार के नीचे आने से बाल-बाल बची महिला
शादी के 3 दिन बाद ही दुल्हन फरार , जेवर-कैश लेकर दी जान से मारने की धमकी
24 घंटे में बदलेगा दिल्ली-NCR का मिजाज, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ समुद्री दैत्य
यमुना एक्सप्रेसवे का अजीब चालान: 1 KM की ओवरस्पीडिंग पर जुर्माना, लोकेशन देख दंग रह गए लोग
शिमला में बंदरों का आतंक: पेंशनर से छीने 81 हजार रुपये, पहाड़ी से उड़ाए नोट
मात्र 23 की उम्र में दौलत हुई दोगुनी: भारतीय मूल के इन दो युवाओं ने एआई की दुनिया में मचाया तहलका