बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने तीसरी शादी के महज तीन दिन बाद ही अपने पति को लूट लिया और फरार हो गई। अब वह पीड़ित को फोन कर जान से मारने की धमकियां दे रही है।
सोशल मीडिया से शुरू हुई कहानी पीड़ित श्यामबाबू साह (45) दो बच्चों के पिता हैं। पत्नी की मौत के बाद वह अकेले थे। इसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए उनकी मुलाकात सलोनी (35) से हुई। बातचीत के दौरान सलोनी ने खुद शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे श्यामबाबू ने स्वीकार कर लिया और दोनों ने शादी कर ली।
शादी के तीन दिन बाद ही खेल खत्म श्यामबाबू का आरोप है कि शादी के तीन दिन बाद ही सलोनी घर से गायब हो गई। जाँच करने पर पता चला कि वह घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और 15 हजार रुपये नकद लेकर रफूचक्कर हो गई है।
पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी मामला तब और गंभीर हो गया जब दो दिन पहले सलोनी ने श्यामबाबू को फोन किया। उसने पति से एक लाख रुपये की फिरौती मांगी और साफ कहा कि अगर पैसे नहीं मिले, तो वह उनकी जान ले लेगी।
शातिर है दुल्हन, पहले भी कर चुकी है शिकार जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि सलोनी की यह तीसरी शादी थी। आरोप है कि वह पहले भी एक युवक को इसी तरह शादी का झांसा देकर लूट चुकी है। इसके अलावा, उसका एक पहला पति भी है जिसके साथ वह पूर्व में रह रही थी।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला श्यामबाबू की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई करते हुए सलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस महिला ने और कितने लोगों को अपने जाल में फंसाकर लूटा है।
*पत्नी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर मेरा संपर्क सलोनी (35) से हुआ था। उसने मुझे प्रपोज किया था, मैंने उसके प्रपोजल को स्वीकार लिया था।
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) November 13, 2026
कुछ ही दिन में हम दोनों ने शादी कर ली थी, पर शादी के 3 दिन बाद ही सलोनी घर से भाग गई। जाते-जाते डेढ़ लाख के जेवर और 15 हजार नगद ले गई। 2 दिन… pic.twitter.com/bxQlfDAFSg
मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: भूपेश बघेल ने भाजपा और निर्वाचन आयोग को घेरा
जाको राखे साइयां मार सके न कोय: चारपाई पर सो रहे मासूम की ओर बढ़ा नाग, मोर ने ऐसे बचाई जान
चीनी के बाजार पर सरकार की नजर: नवंबर के दूसरे पखवाड़े के लिए 13 लाख टन कोटा जारी
EPFO का नियोक्ताओं को सख्त निर्देश: 15 नवंबर तक हर हाल में फाइल करें अक्टूबर का PF
बंगाल बन जाता बांग्लादेश : सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा, हिंदुओं के लिए बताया आखिरी मौका
IND vs NZ: 89 रनों पर सिमटी टीम इंडिया, शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर ने पिच को लेकर किया बड़ा खुलासा
दिल्ली की दमघोंटू हवा के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र, NSUI ने सरकार से मांगा जवाब
मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी , राहुल गांधी का बड़ा दावा
मंडी की सियासत में हलचल: भाजपा विधायक अनिल शर्मा का सीएम सुक्खू का स्वागत करना चर्चा का विषय
छठ पूजा पर सियासी घमासान: क्या महाराष्ट्र में बीजेपी फिर हवा दे रही है मराठी बनाम अमराठी का मुद्दा?