दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। अगले 24 से 48 घंटों के भीतर मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसके पीछे दो प्रमुख कारण हैं—पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बनता चक्रवाती तूफान।
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों से गुजर चुके पिछले विक्षोभ के बाद अब 15 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में गरज-चमक के साथ बर्फबारी और बारिश की संभावना है।
पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चलने से दिल्ली में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 नवंबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं, सुबह के समय धुंध और कोहरे का असर भी बढ़ गया है, जिससे विजिबिलिटी में भारी कमी देखी जा रही है।
उधर, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र 16 नवंबर तक एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। यह सिस्टम दक्षिण भारत के तटीय राज्यों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है।
चक्रवाती तूफान की आहट के बाद ओडिशा प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। राज्य सरकार ने तटीय जिलों के कलेक्टरों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही उच्चस्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
भुवनेश्वर मौसम केंद्र ने 18 और 19 नवंबर के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 17 नवंबर को तटीय इलाकों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। खराब समुद्री स्थिति को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।
आने वाले दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। प्रशासन ने आम लोगों से भी स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की है।
*बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र 16 नवंबर तक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना।#IMD #मौसमअपडेट #चक्रवातअलर्ट #बंगालकीखाड़ी #निम्नदबावक्षेत्र #चक्रवातीतूफान #CycloneAlert #BayOfBengal #LowPressureArea #CyclonicStorm #WeatherUpdate #WeatherForecast #IndiaWeather… pic.twitter.com/T7mCGQebr1
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 13, 2026
क्या फडणवीस की नजर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर? पवन खेड़ा के दावे से गरमाई सियासत
बुंदेलखंड से पूर्वांचल तक: अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां
मौसमी चटर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़: पति जयंत मुखर्जी का हुआ निधन, संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर
रोहित और विराट के लिए ब्लैक डे : शून्य पर आउट होकर बनाए ये शर्मनाक रिकॉर्ड
सिर्फ 1 किमी/घंटा की गलती: यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे 2000 रुपये के चालान ने मचाया बवाल
होश उड़ा देगी Vivo X500 सीरीज की कीमत! लॉन्च से पहले लीक हुआ बॉक्स प्राइस
बिग बॉस 20 के प्रोमो ने बढ़ाई स्काउट ओपी की मां की चिंता, मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप
बालासाहेब ठाकरे का स्मृतिदिन: शिवाजी पार्क में उमड़ेगी भीड़, BMC ने शुरू की खास तैयारियां
वडाला स्टेशन पर भोजपुरी गानों का शोर: प्रियंका चतुर्वेदी ने रेलवे को घेरा, कहा- यह सोची-समझी शरारत
जाकिर नाइक की बढ़ी मुश्किलें: इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर फिर लगा 5 साल का प्रतिबंध