भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह चरमरा गया। 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए शुरुआत बेहद खराब रही, जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज शून्य पर पवेलियन लौट गए।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा पारी की पहली ही गेंद पर विकेटकीपर को कैच थमा बैठे। इसके साथ ही रोहित अब उन भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जो वनडे पारी की पहली गेंद पर शून्य पर आउट हुए हैं।
इस सूची में सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग का नाम तीन-तीन बार दर्ज है। वहीं, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, क्रिस श्रीकांत और मनोज प्रभाकर भी एक-एक बार इस अनचाहे रिकॉर्ड का हिस्सा बने हैं।
इस मैच में बिना खाता खोले आउट होते ही विराट कोहली के नाम एक और अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। विराट अब वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले संयुक्त रूप से पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
विराट कोहली अब तक वनडे करियर में 20 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इस लिस्ट में उनके साथ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी बराबरी पर खड़े हैं। उनके बाद जवागल श्रीनाथ (19), युवराज सिंह (18) और अनिल कुंबले (18) का नंबर आता है।
मैट हेनरी ने भारतीय पारी के पहले ओवर में ही कहर बरपा दिया। ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा आउट हुए, चौथी गेंद पर उन्होंने विराट को क्लीन बोल्ड किया और ओवर की अंतिम गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर भी एलबीडब्ल्यू का शिकार हो गए।
भारतीय टीम के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। 15 ओवर की समाप्ति तक टीम इंडिया ने 43 रनों के स्कोर पर अपने 4 प्रमुख विकेट गंवा दिए हैं, जिससे मैच पर न्यूजीलैंड का दबदबा पूरी तरह कायम हो गया है।
Rohit Super hit Sharma 0(1) Vs New Zealand 4th ODI 2026 {Ball by Ball} pic.twitter.com/GVbx3K3zXo
— Cricketfreak_45 (@Freak45Freak) November 13, 2026
बिग बॉस 20 के प्रोमो ने बढ़ाई स्काउट ओपी की मां की चिंता, मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप
बुंदेलखंड से पूर्वांचल तक: अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां
फील्ड पर हिटमैन का जलवा: रोहित शर्मा बने साल 2026 के कैचिंग किंग
किराया मांगने पर कैब ड्राइवर से बदसलूकी, पति-पत्नी का वीडियो हुआ वायरल
EPFO का नियोक्ताओं को सख्त निर्देश: 15 नवंबर तक हर हाल में फाइल करें अक्टूबर का PF
विराट कोहली के नक्शेकदम पर जो रूट: 9 साल के लंबे इंतजार के बाद बनाया ये खास रिकॉर्ड
लाड़ली बहनों के खाते में आई 42वीं किस्त: ₹1831 करोड़ जारी, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन पर अखिलेश की टिप्पणी: AIMIM का तीखा पलटवार, कहा- बेचैनी साफ दिख रही है
बलूचिस्तान दहला: PAK सेना के कैंप पर आत्मघाती हमला, 18 जवानों की मौत का दावा
छठ महापर्व पर सियासत: वासुदेव घाट पर नकली यमुना के दावे से दिल्ली में घमासान