बलूचिस्तान दहला: PAK सेना के कैंप पर आत्मघाती हमला, 18 जवानों की मौत का दावा
News Image

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। मस्तुंग जिले में स्थित पाकिस्तानी सेना के एक कैंप को आत्मघाती हमलावरों ने निशाना बनाया है। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है।

विस्फोटकों से भरी गाड़ी बनी काल BLA के अनुसार, इस हमले को अंजाम देने के लिए मजीद ब्रिगेड के हमलावरों ने विस्फोटकों से लदी एक गाड़ी (VBIED) का इस्तेमाल किया। इसे सीधे सैन्य कैंप से टकराया गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद फतेह स्क्वॉड के लड़ाके कैंप में घुस गए और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

18 सैनिकों की मौत का दावा आतंकी संगठन ने दावा किया है कि इस बड़े हमले में पाकिस्तानी सेना के कम से कम 18 जवानों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं। संगठन का दावा है कि धमाके से कैंप और आसपास की सुरक्षा चौकियां पूरी तरह तबाह हो गईं। हालांकि, पाकिस्तानी सरकार या सेना की ओर से इन दावों की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।

कौन था आत्मघाती हमलावर? BLA ने आत्मघाती हमलावर की पहचान मस्तुंग के स्थानीय निवासी उसामा शाहवानी उर्फ वदूद के रूप में की है। संगठन के मुताबिक, उसामा 2022 में उनसे जुड़ा था और मजीद ब्रिगेड का हिस्सा था। वह पहले भी कई सैन्य अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा चुका था।

विदेशी कंपनियों को दी खुली धमकी हमले के बहाने BLA ने बलूचिस्तान में चल रही खनिज परियोजनाओं को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पाकिस्तान मिनरल्स इन्वेस्टमेंट फोरम 2026 का विरोध करते हुए कहा कि क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन मंजूर नहीं है। संगठन ने विदेशी कंपनियों को चेतावनी दी है कि यदि वे इन परियोजनाओं में निवेश जारी रखती हैं, तो उन्हें निशाना बनाया जाएगा।

आजादी तक जारी रहेगा संघर्ष BLA ने स्पष्ट किया है कि जब तक पाकिस्तानी सुरक्षा बल बलूचिस्तान छोड़कर नहीं चले जाते और प्रांत को आजादी नहीं मिल जाती, तब तक उनका सशस्त्र अभियान इसी तरह जारी रहेगा। फिलहाल, पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सड़क पर कचरा उठाती दिखीं जया बच्चन, फोन के वॉलपेपर ने खींचा सबका ध्यान

Story 1

पंजाब में 24 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: बकाया बिलों पर ब्याज और जुर्माना माफ

Story 1

यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही थी Thar, पुलिस ने चालान में बताया- अटलांटिक महासागर में है गाड़ी!

Story 1

घर के बाहर पत्नी से बहस का क्या है सच? पैट कमिंस ने तोड़ी चुप्पी, बताई वायरल वीडियो की हकीकत

Story 1

शिमला में बंदर बना जेबकतरे जैसा, शख्स के 81,800 रुपये लूटकर पेड़ पर बरसाए नोट

Story 1

वृद्धाश्रम में पिता के साथ ये क्या हो रहा था? बेटे ने जो देखा, उसके होश उड़ गए!

Story 1

जंगल में अंकल का रोमांस: लोकेशन ट्रैक कर पहुंची पत्नी, फिर हुआ ऐसा बवाल!

Story 1

राहुल गांधी ने साझा किया पिता राजीव गांधी का पुराना खत, बताया क्या थी उनकी सबसे बड़ी सीख

Story 1

IND vs NZ: 244 रनों की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के लिए करो या मरो की स्थिति, पांचवें वनडे में सीरीज का फैसला

Story 1

वनडे डेब्यू में कहर बनकर टूटे महली बियर्डमैन: 28 गेंदों में चटकाए 5 विकेट, इंग्लैंड पस्त