पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना का ऐलान किया है। इस फैसले से प्रदेश के 24 लाख से ज्यादा परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
सरकार के अनुसार, 31 मार्च 2026 तक के सभी बकाया बिजली बिलों पर लगा पूरा ब्याज और जुर्माना माफ कर दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को सरकारी खजाने से लगभग 518 करोड़ रुपये की सीधी राहत मिलेगी।
भुगतान का नया फॉर्मूला योजना के तहत, उपभोक्ताओं को केवल बकाया बिल की मूल राशि (Principal Amount) ही जमा करनी होगी। भुगतान के लिए सरकार ने आसान शर्तें रखी हैं: उपभोक्ताओं को कुल बकाया राशि का 25 फीसदी हिस्सा तुरंत जमा करना होगा। शेष 75 फीसदी राशि का भुगतान दो किस्तों में किया जा सकेगा, जिसके बीच छह महीने का अंतर होगा।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के बिजली कनेक्शन बकाया न भरने के कारण काट दिए गए थे, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा और उनके कनेक्शन दोबारा बहाल किए जाएंगे।
सुनील जाखड़ ने सरकार को घेरा इस बीच, पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सरकार पर तीखे हमले किए हैं। उन्होंने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, ड्रग माफिया और रेत माफिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर भगवंत मान सरकार को घेरा है। जाखड़ ने कहा कि राज्य में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है और वे सरकार से बेअदबी व सुरक्षा के मुद्दों पर जवाब मांगेंगे।
केजरीवाल को धमकी का मामला अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को मिली जान से मारने की धमकी पर भी जाखड़ ने सवाल उठाए। उन्होंने धमकी के मामले में दर्ज FIR की जगह (मोहाली) पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जब मामला दिल्ली से जुड़ा है, तो पंजाब में FIR क्यों दर्ज की गई। साथ ही, उन्होंने जेल में बंद गैंगस्टरों को मिल रही कथित सुविधाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।
बीजेपी की नई रणनीति: समरसता संकल्प यात्रा 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी अब पंजाब में दलित और अनुसूचित जाति के मतदाताओं को लुभाने की तैयारी में है। पार्टी 18 नवंबर से जालंधर से समरसता संकल्प यात्रा शुरू करेगी, जो 3 दिसंबर को वाराणसी में समाप्त होगी। इस यात्रा के जरिए पार्टी राज्य के दलित समुदायों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने की कोशिश करेगी।
*ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਘਰੇਲੂ ਬਿਜਲੀ ਖਪਤਕਾਰਾਂ ਲਈ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ... ਅੱਜ ਅਸੀਂ ਪੈਂਡਿੰਗ ਬਿਜਲੀ ਬਿੱਲਾਂ ਲਈ OTS ਸਕੀਮ (One Time Settlement) ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ...
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 13, 2026
31 ਮਾਰਚ 2026 ਤੱਕ ਦੇ ਬਕਾਇਆ ਬਿੱਲਾਂ ਤੇ ਲੱਗੀ ਪੈਨਲਟੀ ਅਤੇ ਵਿਆਜ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਮਾਫ਼ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ... ਹੁਣ ਸਿਰਫ਼ ਮੂਲ ਰਕਮ ਭਰਨੀ ਪਵੇਗੀ, ਜਿਸਦਾ 25% ਹੁਣ ਅਤੇ ਬਾਕੀ… pic.twitter.com/oj9F9RJfOK
भिकाजी कामा प्लेस में पार्किंग की टेंशन खत्म: एक साथ 625 वाहन होंगे पार्क, आधुनिक सुविधाओं से लैस
राहुल गांधी का बीजेपी पर तंज: सोनिया गांधी की किताब पर जितना बोलेंगे, उतना अच्छा
छठ की रोशनी से जगमगाया दिल्ली: सोनिया विहार में लाइट एंड साउंड शो का दिव्य नजारा
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह का अल्टीमेटम: 8 दिन में शुरू होगा मझावली-ग्रेटर नोएडा मार्ग का काम
शादी से किया इनकार तो प्रेमिका ने रोका ट्रक, बीच सड़क पर चला 500 मीटर लंबा हाईवोल्टेज ड्रामा
रील के लिए मौत से तालमेल: चलती वैन छोड़ सड़क पर थिरका ड्राइवर, यात्रियों ने बजाई तालियां
जंगल में अंकल का रोमांस: लोकेशन ट्रैक कर पहुंची पत्नी, फिर हुआ ऐसा बवाल!
शेख हसीना का प्रत्यर्पण एक कानूनी मामला , बांग्लादेश संग संबंधों पर भारत ने दी दो टूक सफाई
केईएम अस्पताल में ‘लिफ्ट संकट’: मरीजों की परेशानी का वीडियो वायरल होते ही जागी प्रशासन की नींद
छठ पर्व के लिए दिल्ली तैयार: घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं का महा-इंतजाम , सीएम रेखा गुप्ता ने खुद कमान संभाली