बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों कार्तिक आर्यन के पीआर (PR) गेम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। करण जौहर के मशहूर शो कॉफी विद करण 9 में सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है।
सिद्धार्थ का सीधा हमला शो के रैपिड फायर राउंड में जब करण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से पूछा कि कार्तिक आर्यन के पास ऐसी क्या चीज है, जो उनके पास नहीं है? इस पर सिद्धार्थ ने बिना किसी लाग-लपेट के जवाब दिया, उनके पास बहुत शानदार पीआर बजट है।
पीआर रणनीतियों पर सवाल सिद्धार्थ यहीं नहीं रुके। उन्होंने इंडस्ट्री में पेड पीआर के तौर-तरीकों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपने ही एक खाते से दूसरे खाते में एक करोड़ रुपये ट्रांसफर करके यह दावा करे कि उसकी संपत्ति बढ़ गई है, तो इसका कोई अर्थ नहीं है। उनके इस बयान को कार्तिक पर सीधा हमला माना जा रहा है।
अकेले सिद्धार्थ नहीं, लिस्ट है लंबी दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक आर्यन के पीआर गेम को लेकर निशाना साधने वाले सिद्धार्थ अकेले अभिनेता नहीं हैं। इससे पहले अभिनेता विजय वर्मा से जब पूछा गया था कि बॉलीवुड का पीआर किंग कौन है, तो उन्होंने भी बिना देरी किए कार्तिक आर्यन का नाम लिया था।
शो में अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बोले सिद्धार्थ-कियारा शो के दौरान सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी ने अपनी लव स्टोरी के अनसुने किस्से भी साझा किए। उन्होंने बताया कि शेरशाह की शूटिंग के दौरान वे करीब आए थे। कियारा ने खुलासा किया कि उनके रिश्ते में एक समय ऐसा आया था जब उन्होंने सिद्धार्थ को साफ कह दिया था कि या तो वे उनसे शादी करें या फिर रिश्ता खत्म कर दें।
दोनों सितारों का भविष्य वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही मिट्टी और करण जौहर की एक अनटाइटल्ड ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। वहीं, कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फैंटेसी कॉमेडी नागजिला और अनुराग बसु की अगली फिल्म की तैयारी में जुटे हैं।
क्या यह सिर्फ एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है या बॉलीवुड में पीआर के बढ़ते प्रभाव को लेकर सितारों की नाराजगी? सिद्धार्थ के इस बयान ने इंडस्ट्री में पीआर कल्चर को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
#SidharthMalhotra just cooked #KartikAaryan here probably taking revenge for romancing his hot wifey twice. 🥶 PR star for a reason. @TheAaryanKartik, its done bro. #KoffeeWithKaran pic.twitter.com/zfmzIt4zji
— R. ✌🏻☮️ (@JnijRaahill) November 11, 2026
रील के चक्कर में मौत से खेल! चलती वैन का दरवाजा खोलकर नाचने लगा ड्राइवर, यात्रियों ने भी दिया साथ
फोन टैपिंग का दावा, पीएम को खुली चुनौती: राहुल गांधी बोले- मेरे साथ डिबेट कर लें मोदी, कुर्सी चली जाएगी
कैब का किराया मांगने पर दंपति की गुंडागर्दी, बेबस ड्राइवर का वीडियो देख खौल उठा लोगों का खून
चीन जैसे भारत में भी दिखेगा चमत्कार: इमारतों के बीच से होकर गुजरेगी मेट्रो ट्रेन
उन्नाव में बुजुर्ग की मौत पर भड़के सांसद साक्षी महाराज, पुलिस को बताया दलाली का अड्डा , अखिलेश यादव ने घेरा
मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी , राहुल गांधी का बड़ा दावा
छठ पूजा: दिल्ली में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 15-16 नवंबर को इन रास्तों से जाने से बचें
कटनी में बड़ी डकैती: 12 करोड़ के गहनों पर हाथ साफ कर गए चोर, एक घंटे तक शोरूम में मचाया तांडव
रोहित और ईशान की भारी चूक: दो जीवनदान पाकर विल यंग ने भारत के खिलाफ जड़ा शतक
छठ 2026: दिल्ली में 11 किलोमीटर लंबा भव्य छठ घाट तैयार, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत