देश के सबसे स्वच्छ शहरों की नवीनतम रैंकिंग सामने आ गई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजों में महाराष्ट्र की नवी मुंबई महानगरपालिका ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नवी मुंबई ने देश भर के 4,751 शहरों को पीछे छोड़ते हुए यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।
राष्ट्रपति के हाथों मिला सम्मान नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नवी मुंबई को भारत का सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार प्रदान किया। यह सम्मान शहर के प्रभावी कचरा प्रबंधन, सफाई व्यवस्था और नागरिकों के सतत सहयोग का परिणाम है। इस उपलब्धि के साथ ही नवी मुंबई ने सुपर क्लीन सिटी श्रेणी में भी देश में नंबर वन का स्थान बरकरार रखा है।
सूरत और विजयवाड़ा का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्वच्छ शहर की रेस में इस बार कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। नवी मुंबई के बाद गुजरात का सूरत दूसरे स्थान पर रहा, जबकि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस सर्वेक्षण का मूल्यांकन सफाई के मानकों, कचरा निस्तारण और नागरिक सुविधाओं के आधार पर किया गया था।
इंदौर अब मेंटर की भूमिका में लगातार कई वर्षों तक देश का सबसे स्वच्छ शहर रहने वाला इंदौर इस बार पुरस्कारों की मुख्य दौड़ से अलग रहा। दरअसल, इस बार इंदौर को मेंटर सिटी (Mentor City) श्रेणी में रखा गया है। इस श्रेणी का उद्देश्य उन शहरों को चुनना है जो दूसरे शहरों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएं और मार्गदर्शन करें। इस सूची में अहमदाबाद पहले और इंदौर दूसरे स्थान पर है।
महाराष्ट्र के अन्य शहरों का जलवा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में महाराष्ट्र के अन्य शहरों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है:
स्वच्छता बना जन-आंदोलन स्वच्छ सर्वेक्षण का यह 10वां संस्करण था, जिसकी थीम स्वच्छता की नई पहल-बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ रखी गई थी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरों को केवल कचरा मुक्त रखना नहीं, बल्कि स्वच्छता को नागरिकों के जीवन का हिस्सा और एक जन-आंदोलन बनाना है। प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय शहर के सफाई कर्मचारियों और वहां के जागरूक नागरिकों को दिया है।
*Congratulations Maharashtra! Navi Mumbai Honoured as India s Cleanest City at the Swachh Survekshan Awards 2025-26! ? At the Swachh Survekshan Awards 2025-26 , held today in New Delhi, Navi Mumbai was honoured as India s Cleanest City. The awards were presented at the hands of Honourable President Smt. Droupadi Murmu Ji. ? Navi Mumbai – 1st in the Country in the ‘Super Clean City Category under Swachh Survekshan 2025–26 ? Vita (Dist.Sangli) – 1st among Cities with a Population of 20,000–50,000 ? Panchgani (Dist. Satara) – 2nd among Cities with a Population Below 20,000. ? Ratnagiri – 3rd in the Swachh Coastal Town category. ? Pimpri-Chinchwad – Recognised as State First Swachh City of Maharashtra. Heartiest congratulations to all five cities of Maharashtra, their dedicated Swachhata Warriors, officers, employees and the departments whose collective efforts have contributed to this achievement! महाराष्ट्राचे अभिनंदन! स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 मध्ये नवी मुंबईला मिळाला देशातील सर्वात स्वच्छ शहराचा सन्मान! भारताच्या महामहिम राष्ट्रपती मा. श्रीमती द्रौपदी मुर्मूजी यांच्या हस्ते, नवी दिल्ली येथे आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 अंतर्गत महाराष्ट्रातील नवी मुंबई शहराला देशातील सर्वात स्वच्छ शहराचा सन्मान मिळाला. ?नवी मुंबई -स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 अंतर्गत सर्वोत्तम स्वच्छ शहर श्रेणीत देशात प्रथम स्थान ?विटा (जि. सांगली) - 20,000 ते 50,000 लोकसंख्या असलेल्या श्रेणीत प्रथम स्थान ?पाचगणी (जि. सातारा) - 20,000 पेक्षा कमी लोकसंख्या असलेल्या श्रेणीत द्वितीय स्थान ?रत्नागिरी शहर - स्वच्छ कोस्टल टाऊन श्रेणीत तृतीय स्थान ?पिंपरी चिंचवड - स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी ऑफ महाराष्ट्र या यशात मोलाचे योगदान देणाऱ्या महाराष्ट्रातील 5 शहरांचे, तेथील स्वच्छता वॉरियर्सचे, अधिकारी-कर्मचारी तसेच संबंधित विभागांचे मनःपूर्वक अभिनंदन! @rashtrapatibhvn @mlkhattar @tokhansahu_bjp #Maharashtra #PresidentOfIndia #SwachhSurvekshan2026
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 11, 2026
प्रदूषण अपने आप खत्म हो जाएगा : पटाखे फोड़ने पर विपक्ष को सीएम योगी का करारा जवाब
मणिपुर चुनाव का बिगुल: कांग्रेस ने कसी कमर, 5 समितियों के गठन के साथ ही इबोबी सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर ने थामा एक-दूसरे का हाथ, ग्रीस में हुई शाही शादी
इजरायली संसद में घमासान: नेतन्याहू के भाषण के बीच पत्नी सारा और पूर्व PM नफ्ताली बेनेट में तीखी बहस
फाइनल की दहलीज पर भारत: अफगानिस्तान से होगी महाजंग, आर्यवीर सहवाग पर टिकीं नजरें
मुंबई एयरपोर्ट से नहीं हटेगी एक भी उड़ान, सीएम फडणवीस ने दिया मास्टर प्लान
प्रिया भवानी शंकर ने बॉयफ्रेंड राजवेल संग रचाई शादी, वीडियो में दिखी मंडप की खूबसूरत झलक
स्वच्छता की नई इबारत: नवी मुंबई बना देश का सबसे साफ शहर, रत्नागिरी ने भी लहराया परचम
पुणे-नाशिक हाईवे पर गुंडागर्दी: ओवरटेकिंग पर बस रोककर ड्राइवर को पीटा, वायरल हुआ वीडियो
स्वच्छता के शिखर पर उत्तराखंड: रुद्रपुर बना देश का नंबर वन हिमालयी शहर