मुंबई और नवी मुंबई एयरपोर्ट का स्वतंत्र अस्तित्व मुंबई हवाई अड्डे से उड़ानों के नवी मुंबई शिफ्ट होने की अटकलों पर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट कर दिया है कि मुंबई एयरपोर्ट से कोई भी फ्लाइट नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नहीं भेजी जाएगी। दोनों एयरपोर्ट अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार पूरी तरह स्वतंत्र रूप से काम करेंगे। सीएम ने इस संबंध में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर राज्य सरकार का रुख साफ कर दिया है।
टर्मिनल 1 के पुनर्विकास का नया फॉर्मूला पुनर्विकास के लिए उड़ानों को शिफ्ट करने के बजाय, सीएम फडणवीस ने एक चरणबद्ध योजना पेश की है। उनके सुझाव के अनुसार, पहले टर्मिनल 1B का निर्माण किया जाएगा। इसके पूरा होते ही, टर्मिनल 1A की उड़ानों को 1B में शिफ्ट कर दिया जाएगा। 1A पूरी तरह खाली होने के बाद उसे गिराकर दोबारा विकसित किया जाएगा। इस तरीके से बिना कामकाज बंद किए और यात्रियों को परेशान किए एयरपोर्ट का विस्तार संभव हो सकेगा।
MIAL के प्रस्ताव पर लगा ब्रेक इससे पहले मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) ने पुनर्विकास के लिए 14 अंतरराष्ट्रीय शहरों की उड़ानों को नवी मुंबई शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा था। इनमें बहरीन, दोहा, रियाद और शारजाह जैसे प्रमुख शहर शामिल थे। MIAL की योजना इन्हें 2027 के समर शेड्यूल से लागू करने की थी।
क्यों हुआ था विरोध? MIAL के शुरुआती प्रस्ताव का एयरलाइनों ने कड़ा विरोध किया था। एयरलाइंस और विशेषज्ञों का मानना था कि इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी, विशेषकर उन लोगों के लिए जो कनेक्टिंग फ्लाइट्स लेते हैं। दो एयरपोर्ट के बीच की दूरी यात्रियों के लिए सिरदर्द बन सकती थी। फिलहाल, सीएम फडणवीस द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक रास्ते पर केंद्रीय मंत्रालय विचार कर रहा है, जिससे यात्रियों और एयरलाइंस को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
क्या अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को मुंबई से नवी मुंबई स्थानांतरित किया जाएगा?
— PRAMOD YADAV (@PRAMODYADAVNB) November 11, 2026
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि ऐसा नहीं होगा। उन्होंने टर्मिनल 1 के पुनर्विकास के लिए एक वैकल्पिक योजना का प्रस्ताव रखा है। #DevendraFadnavis#mumbaipic.twitter.com/ip80lAzQ8B
राम मंदिर पर कीर्ति आजाद की टिप्पणी से गरमाई सियासत, BJP ने कहा- बाबर प्रेमियों को जनता देगी सजा
रामायण का दोहरा वर्जन: हिंदी और इंग्लिश कट में अंतर देख भड़के दर्शक, मेकर्स पर उठे सवाल
झांसी: टिकट मांगने पर महिला TTE हुई आपा से बाहर, यात्री को कहा अंगूठाछाप , वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन
मिर्जापुर में मासूम का बेरहम कत्ल: 50 लाख की फिरौती के लिए रची साजिश, एनकाउंटर में दबोचा गया शातिर अपराधी
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का लालच और गंदा खेल : DU के छात्र नेता पर छात्राओं को फंसाने के गंभीर आरोप
राजधानी से आई बीमारी की खेप! दिल्ली से आ रहे 700 किलो सड़े-गले मीट का पर्दाफाश
स्वच्छता के शिखर पर उत्तराखंड: रुद्रपुर बना देश का नंबर वन हिमालयी शहर
सोनिया गांधी की तारीफ और एनसीपी में बढ़ती दूरियां: क्या कांग्रेस का हाथ थामेंगे रोहित पवार?
21 की उम्र में छोड़ा वतन, झेले अपनों के कत्ल के जख्म: सोनिया गांधी के संघर्ष पर भावुक हुए रोहित पवार
फैक्ट चेक: भारत की बुलेट ट्रेन का नाम लेकर वायरल हुआ ताइवान का वीडियो, जानें सच्चाई