दिल्ली विश्वविद्यालय के रामानुजन कॉलेज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कॉलेज प्रशासन ने छात्र संगठन NSUI के पदाधिकारी अनस खान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उन पर छात्राओं को पैसे और गिफ्ट का लालच देकर गलत कामों में धकेलने का गंभीर आरोप है।
क्या है पूरा मामला? आरोप है कि अनस खान ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था, जिसमें फ्रेशर्स छात्राओं को ऐड किया गया। इस ग्रुप के जरिए छात्राओं को मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में ले जाने का झांसा दिया गया। दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने छात्राओं को उनकी प्रोफाइल के आधार पर एक रात के बदले 10,000 से 30,000 रुपये देने और एनआरआई (NRI) पुरुषों से मिलवाने का लालच दिया था।
डूसू अध्यक्ष ने खोले राज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष यश डबास ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कुछ छात्राओं ने उन्हें व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भेजे हैं, जिनमें अनस खान उन्हें धमकियां भी दे रहा है। डबास ने इसे केवल एक कॉलेज का मामला नहीं, बल्कि एनआरआई पुरुषों से जुड़ा एक बड़ा सिंडिकेट बताया है।
NIA जांच और गिरफ्तारी की मांग यश डबास का कहना है कि आरोपी को सिर्फ कॉलेज से सस्पेंड करना नाकाफी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले इस आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। डबास ने इस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल के लिए मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपने की मांग की है।
कौन है आरोपी अनस खान? अनस खान रामानुजन कॉलेज में बीए (ऑनर्स) हिंदी का तीसरे वर्ष का छात्र है। वह कॉलेज में NSUI के सक्रिय पदाधिकारी और यूनिट का उपाध्यक्ष रह चुका है। विवाद के बाद NSUI ने सफाई दी है कि अनस को चुनाव के दौरान ही अनुशासनहीनता के कारण संगठन से बाहर कर दिया गया था, इसलिए अब उसका पार्टी से कोई संबंध नहीं है।
NSUI की भूमिका पर उठे सवाल डूसू अध्यक्ष यश डबास ने NSUI के दावों को खारिज किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन खुद को बचाने के लिए बैकडेटेड इस्तीफे का सहारा ले रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अनस खान पूरे NSUI पैनल के लिए प्रचार कर रहा था, लेकिन अब मामला सामने आने के बाद संगठन लीपापोती करने में जुटा है। फिलहाल, पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है और जांच जारी है।
#WATCH | Delhi: Ramanujan College suspended NSUI office-bearer Anas Khan, following allegations that he attempted to induce female students to travel to Ahmedabad for a Diljit Dosanjh concert by offering them monetary benefits, gifts and other incentives.
— ANI (@ANI) November 11, 2026
DUSU President Yash… pic.twitter.com/NU8vckL4Zz
मुंबई: वनमंत्री गणेश नाईक के सरकारी बंगले पावनगढ़ में भीषण आग, मची अफरा-तफरी
सोनिया गांधी का डर या 10 जनपथ का गेम? शरद पवार के PM न बन पाने की इनसाइड स्टोरी
मुस्लिम बहुल इलाके में इकलौता परिवार मना रहा दिवाली, वीडियो देख लोग बोले—यही है असली हिंदुस्तान
असम ट्रेन हादसा: लोको पायलट की बेबसी का वीडियो वायरल, क्या फेल हो गए थे ब्रेक?
अनंत सिंह ने खेसारी लाल को वीडियो कॉल कर दिया शादी का न्योता, भोजपुरी स्टार ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खडूर साहिब सांसद अमृतपाल सिंह को पैरोल की दरकार, दादी के अंतिम संस्कार के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
नवी मुंबई: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी को कार से टक्कर, बोनट पर 200 मीटर तक घसीटा
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर ने थामा एक-दूसरे का हाथ, ग्रीस में हुई शाही शादी
दूसरी बेटी के स्वागत के बाद दीपिका-रणवीर की खास दिवाली: बेंगलुरु में परिवार संग मनाया जश्न
कुलगाम में दहला सुरक्षा का घेरा: CRPF टीम पर बाइक सवार आतंकियों का हमला, 3 जवान घायल