मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी आलाकमान ने मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के पुनर्गठन और चुनाव से जुड़ी पांच महत्वपूर्ण समितियों के गठन को मंजूरी दे दी है। इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
प्रदेश चुनाव समिति की कमान ओ. इबोबी सिंह के हाथों में कांग्रेस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. इबोबी सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। 24 सदस्यीय इस महत्वपूर्ण समिति में के. मेघचंद्र सिंह, गैखंगम और टी. मंगा वैफेई जैसे वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। यह समिति चुनाव से जुड़ी मुख्य रणनीतिक फैसलों को अंजाम देगी।
प्रचार और घोषणा पत्र की अलग-अलग कमान पार्टी ने अलग-अलग मोर्चों के लिए अलग-अलग दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है:
मीडिया और प्रबंधन पर विशेष ध्यान चुनाव में प्रचार और मीडिया कवरेज को व्यवस्थित करने के लिए भी समितियां बनी हैं:
संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव पार्टी ने चुनावी समितियों के अलावा संगठन को भी मजबूत किया है। तीन नए महासचिवों के रूप में इफाम बदुर रहमान, एन. महानंदा सिंह और सनिबा वाइखोम की नियुक्ति की गई है। वहीं, थ. देवदत्त सिंह को सचिव के पद की जिम्मेदारी दी गई है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो गई हैं। समितियों का यह स्वरूप स्पष्ट करता है कि कांग्रेस इस बार मणिपुर में बीजेपी को कड़ी टक्कर देने के लिए हर विभाग को पूरी तरह पेशेवर तरीके से तैयार करना चाहती है।
Congress President has approved the proposal for the appointment of additional office bearers for the Manipur Pradesh Congress Committee and the constitution of Pradesh Election Committee, Campaign Committee, Manifesto Committee, Media & Publicity Committee and Election… pic.twitter.com/JMu1HhFTqb
— ANI (@ANI) November 11, 2026
फाइनल की दहलीज पर भारत: अफगानिस्तान से होगी महाजंग, आर्यवीर सहवाग पर टिकीं नजरें
सोनिया गांधी की किताब से फिर गरमाया 1984 सिख दंगा विवाद, सुखबीर बादल का तीखा हमला
खून से अभिषेक की परंपरा: क्या है 400 साल पुराना पत्थर का खेल ?
सोनिया गांधी की तारीफ और एनसीपी में बढ़ती दूरियां: क्या कांग्रेस का हाथ थामेंगे रोहित पवार?
अनिरुद्ध और काव्या मारन ने रचाई शादी: ग्रीस में लिए सात फेरे, अब चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
रामायण का दोहरा वर्जन: हिंदी और इंग्लिश कट में अंतर देख भड़के दर्शक, मेकर्स पर उठे सवाल
राजधानी से आई बीमारी की खेप! दिल्ली से आ रहे 700 किलो सड़े-गले मीट का पर्दाफाश
दिल्ली को मिली सौगात: मुनक नहर किनारे बनेगा देश का पहला 11 किमी लंबा भव्य छठ घाट
मुंबई एयरपोर्ट से नहीं हटेगी एक भी उड़ान, सीएम फडणवीस ने दिया मास्टर प्लान
CEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ेंगी मुश्किलें? केरल के गृह मंत्री का बड़ा बयान, भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी साख