तमिल और तेलुगु सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया भवानी शंकर शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने लंबे समय के साथी राजवेल राज के साथ एक निजी समारोह में नई जीवन यात्रा की शुरुआत की है। 11 नवंबर को आयोजित इस विवाह समारोह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।
शादी का वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कपल के जश्न की पहली झलक देखने को मिली है। वीडियो में राजवेल सफेद कुर्ते में एंट्री करते नजर आ रहे हैं, वहीं प्रिया ट्रेडिशनल लाल और सुनहरी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्हें फूलों से सजे मंडप तक परिवार के सदस्य लेकर आते हैं।
मंडप के खास पल
वीडियो में कपल के बीच कई प्यार भरे और हल्के-फुल्के पल कैद हुए हैं। रस्मों के दौरान दोनों को हंसते-मुस्कुराते देखा गया। इस दौरान राजवेल द्वारा प्रिया को मंगलसूत्र पहनाने की रस्म भी पूरी की गई। फिलहाल, कपल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से खुद कोई तस्वीर या वीडियो साझा नहीं किया है।
एक दशक पुराना है रिश्ता
प्रिया और राजवेल एक-दूसरे को एक दशक से भी ज्यादा समय से जानते हैं। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश की है। शादी से एक दिन पहले प्रिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्री-वेडिंग रस्म की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसने प्रशंसकों के बीच उनकी शादी की अटकलों को हवा दे दी थी।
सफर और आने वाली फिल्में
प्रिया भवानी शंकर का करियर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने एक न्यूज एंकर के रूप में अपनी शुरुआत की और फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। 2017 में मेयाधा मान से सिनेमा में डेब्यू करने वाली प्रिया अब कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं। जल्द ही उन्हें डेमोंटे कॉलोनी 3 , मरगधा नानयम 2 और बहुप्रतीक्षित फिल्म इंडियन 3 में देखा जाएगा।
November 11th
— Actor Kayal Devaraj (@kayaldevaraj) November 11, 2026
Actress #PriyaBhavaniShankar and her long time boyfriend #RajvelRaj begin a beautiful new chapter together, celebrating their marriage in an intimate ceremony surrounded by loved ones.#WeddingCelebration #NewBeginnings #KollywoodWedding pic.twitter.com/Nd1Y2NKd9j
दीपावली पर रायपुर में शराब की रिकॉर्ड बिक्री: 5 दिनों में खजाने में आए 54.61 करोड़
अन्ना हजारे का सोनिया गांधी पर पलटवार: ऐसी संकीर्ण सोच रखना देश के लिए ठीक नहीं
‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद’: अखिलेश यादव ने बदली PDA की परिभाषा, अयोध्या दौरे पर दिया यह जवाब
सिग्नल रेड है, ब्रेक काम नहीं कर रहा : असम ट्रेन हादसे के ठीक पहले का वीडियो वायरल
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 30 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त
टीम इंडिया के स्विंग किंग अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड में थामा समरीन का हाथ, घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज
फाइनल की दहलीज पर भारत: अफगानिस्तान से होगी महाजंग, आर्यवीर सहवाग पर टिकीं नजरें
अयोध्या से मथुरा तक अखिलेश का धार्मिक दांव, बोले- भगवान सबके हैं
मोदी सरकार का बड़ा दांव: युवाओं को 5,000 करोड़ का तोहफा, किसानों और मेट्रो को भी मिली सौगात
भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज: कीवी टीम का ऐलान, इन धुरंधरों के साथ भारत को चुनौती देने की तैयारी!