सोनिया गांधी की हालिया किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव में अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन को लेकर किए गए दावों ने सियासी गलियारों में बहस छेड़ दी है। कांग्रेस नेता ने अपनी किताब में आरोप लगाया है कि यह आंदोलन बीजेपी और आरएसएस द्वारा प्रायोजित था।
इस पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोनिया गांधी के दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे संकीर्ण सोच करार दिया है।
मेरा किसी राजनीतिक दल से लेना-देना नहीं
अन्ना हजारे ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद कभी भी किसी पार्टी को फायदा या नुकसान पहुंचाना नहीं था। उन्होंने कहा, मेरे आंदोलन की वजह से आरएसएस और बीजेपी के भी कई लोग अपने घर लौट गए थे। मैं किसी राजनीतिक पार्टी के बारे में नहीं सोचता, मेरे लिए सिर्फ देश और समाज मायने रखता है।
हजारे ने आगे कहा कि देश की मौजूदा स्थिति, सूखे की समस्या और गिरती अर्थव्यवस्था जैसे वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय नेताओं को एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने से बचना चाहिए।
क्या है सोनिया गांधी का दावा?
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में दावा किया है कि 2012 का भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन पूरी तरह से सुनियोजित था। उन्होंने लिखा है, इस आंदोलन में शामिल कुछ प्रमुख लोगों ने बाद में बताया कि इसे बीजेपी और आरएसएस द्वारा गुप्त रूप से आयोजित और समर्थित किया गया था, जिसका एकमात्र उद्देश्य तत्कालीन यूपीए सरकार को सत्ता से हटाना था।
सोनिया गांधी का यह भी कहना है कि यूपीए सरकार ने लोकपाल कानून पारित किया, लेकिन 2014 में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद यह व्यवस्था कमजोर हो गई। उन्होंने लोकपाल को बिना दांतों वाला बाघ बताते हुए कहा कि मकसद हासिल होने के बाद अन्ना हजारे के आंदोलन को किनारे कर दिया गया।
मेरी किताब पढ़कर कुछ सीखें
आलोचनाओं का जवाब देते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके बारे में कौन क्या लिख रहा है। उन्होंने अपनी आने वाली जीवनी अन्ना हजारे: ग्राम योगी का जिक्र करते हुए कहा, लोगों को मेरी किताब पढ़नी चाहिए। उससे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद करने के बजाय देशहित के कामों पर ध्यान देना जरूरी है।
Ahilyanagar, Maharashtra: Activist Anna Hazare reacts to the mention of his movement in Congress leader Sonia Gandhi s memoir, Belonging: A Journey of Love.
— IANS (@ians_india) November 11, 2026
He says, Several people from the RSS and BJP also went home because of my movement. I do not think about any political… pic.twitter.com/13QrXxFmEf
मुंबई एयरपोर्ट से नहीं हटेगी एक भी उड़ान, सीएम फडणवीस ने दिया मास्टर प्लान
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का लालच और गंदा खेल : DU के छात्र नेता पर छात्राओं को फंसाने के गंभीर आरोप
फैक्ट चेक: भारत की बुलेट ट्रेन का नाम लेकर वायरल हुआ ताइवान का वीडियो, जानें सच्चाई
राजधानी से आई बीमारी की खेप! दिल्ली से आ रहे 700 किलो सड़े-गले मीट का पर्दाफाश
IPL 2027: क्या अर्शदीप सिंह की एंट्री मुंबई इंडियंस को फिर से चैंपियन बनाएगी? बुमराह के साथ खौफनाक जोड़ी तैयार
कोहरे का मौत का तांडव: बुल्गारिया के हाईवे पर 50 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, 11 की दर्दनाक मौत
दाल-चावल से लेकर खांडवी तक: सोनिया गांधी की थाली का भारतीय स्वाद
ट्रेन बनी किचन: 3AC कोच में गुजराती परिवार ने शुरू की सैंडविच मेकिंग, वीडियो देख भड़के लोग
उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते , अखिलेश पर CM योगी का तीखा हमला
हरक सिंह रावत पर घिरे संकट के बादल: असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने जेनी को दिया खुला समर्थन