उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय से सुर्खियों में रहा जेनी प्रकरण एक बार फिर गरमा गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस मामले में पीड़िता के साथ मजबूती से खड़े होने का ऐलान कर दिया है।
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने हाल ही में जेनी से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि हरक सिंह रावत द्वारा जेनी के साथ किया गया व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। हिमंता ने कहा, न्याय की इस लड़ाई में मैं पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा हूं। किसी के भी साथ ऐसा अत्याचार नहीं होना चाहिए।
जेनी का दावा है कि 2002 में जब वह महज 16 साल की थी, तब उसे हरक सिंह रावत के घर ले जाया गया था। जेनी ने आरोप लगाया है कि रावत ने उनका यौन शोषण किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गईं। अब जेनी अपने बेटे को पिता का कानूनी नाम दिलाने के लिए दोबारा डीएनए टेस्ट कराने की मांग कर रही है।
यह मामला पहली बार 2003 में सामने आया था। उस समय सीबीआई जांच और डीएनए टेस्ट के बाद हरक सिंह रावत को क्लीन चिट मिल गई थी। हालांकि, जेनी के नए आरोपों के बाद देहरादून पुलिस ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी (CO) वंदना वर्मा को सौंप दी है।
दूसरी ओर, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ वह जल्द ही मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।
इस मुद्दे पर उत्तराखंड कांग्रेस भी आक्रामक है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का आरोप है कि भाजपा अंकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार और अपनी ही पार्टी के मंत्रियों से जुड़े विवादों से ध्यान भटकाने के लिए इस पुराने मामले को हवा दे रही है। गोदियाल का कहना है कि भाजपा सरकार कांग्रेस को चुप कराने के लिए साजिशें रच रही है।
अब देखना यह होगा कि क्या नए सिरे से शुरू हुई जांच जेनी को इंसाफ दिला पाएगी या यह मामला फिर से राजनीतिक रस्साकशी में उलझकर रह जाएगा।
*कल मैंने असम की निवासी जेनी से मुलाक़ात की। उत्तराखंड के एक हरक सिंह रावत ने उनके साथ जो किया, वह अत्यंत ग़लत और निंदनीय है। उनके साथ जो अत्याचार हुआ, वैसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए।
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 11, 2026
न्याय की इस लड़ाई में मैं पूरी मज़बूती से उनके साथ खड़ा हूँ। pic.twitter.com/npSEwOMjZO
दूसरी बेटी के स्वागत के बाद दीपिका-रणवीर की खास दिवाली: बेंगलुरु में परिवार संग मनाया जश्न
प्रदूषण अपने आप खत्म हो जाएगा : पटाखे फोड़ने पर विपक्ष को सीएम योगी का करारा जवाब
दिल्ली-NCR का दम घुट रहा है, किरण बेदी ने बताया प्रदूषण से निपटने का मास्टर फॉर्मूला
मुंबई: वनमंत्री गणेश नाईक के सरकारी बंगले पावनगढ़ में भीषण आग, मची अफरा-तफरी
सोनिया गांधी का डर या 10 जनपथ का गेम? शरद पवार के PM न बन पाने की इनसाइड स्टोरी
कुलगाम में दहला इलाका: CRPF नाके पर आतंकी हमला, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
मुंबई एयरपोर्ट से नहीं हटेगी एक भी उड़ान, सीएम फडणवीस ने दिया मास्टर प्लान
ट्रेन की सीट बनी किचन : 3AC कोच में सैंडविच बनाते परिवार का वीडियो वायरल, मचा बवाल
NCP के दोनों गुटों का विलय? सुनेत्रा पवार के रहस्यमयी बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल
कानपुर: IIT के पास रफ्तार का कहर, ओवरटेक के चक्कर में गई जान