उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के दौरान पटाखों पर प्रतिबंध न लगाने के अपने फैसले का जोरदार बचाव किया है। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण संबंधी दावों को खारिज करते हुए कहा कि त्योहारों की खुशियों पर सवाल उठाने वालों को पहले अपनी मानसिकता ठीक करनी चाहिए।
क्या बोले सीएम योगी? बुधवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, दीपावली पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और कुछ लोग अब प्रदूषण का रोना रो रहे हैं। मैंने साफ कहा है कि अगर प्रदूषण हुआ भी है, तो वह समाप्त भी हो जाएगा। लोग त्योहार की खुशी को प्रदूषण से जोड़कर देखना बंद करें।
भ्रष्टाचार पर साधा निशाना मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने भ्रष्ट कारनामों से पूरे सिस्टम को प्रदूषित कर रखा है, उन पर कोई बात नहीं करता। उन्होंने कहा, जब समाज में गलत होता है, तब ये लोग चुप रहते हैं, लेकिन जब जनता पर्व पर खुशी मनाती है, तो इन्हें प्रदूषण याद आने लगता है।
भर्ती प्रक्रिया और मुन्ना भाई पर प्रहार यह बयान सीएम योगी ने 1,146 नवनियुक्त जूनियर असिस्टेंटों को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान दिया। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा और कहा कि 2017 से पहले भर्ती प्रक्रिया में सिंडिकेट और मुन्ना भाई जैसे लोग हावी थे।
योगी ने आरोप लगाया कि पहले परीक्षा कोई और देता था और नौकरी कोई और ले जाता था। उन्होंने युवाओं को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। अब तक 9.5 लाख युवाओं को नियुक्ति मिल चुकी है और 26 जनवरी तक 1 लाख और युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।
अयोध्या में 10वें दीपोत्सव का भव्य आयोजन कार्यक्रम में सीएम ने अयोध्या में हुए 10वें भव्य दीपोत्सव का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि किस तरह 36 लाख दीयों की रोशनी से रामनगरी जगमगा उठी। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि वह खुद भी वहां आतिशबाजी के बीच मौजूद थे और जनता की खुशियों में शरीक हुए थे।
*#WATCH | Lucknow: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, ...You celebrated Diwali and several people are saying that it caused pollution. I said, Don t worry; pollution would be mitigated as well . Nobody says anything to those who polluted the entire system with their corrupt… pic.twitter.com/Y2M0tc1IpT
— ANI (@ANI) November 11, 2026
रामायण का दोहरा वर्जन: हिंदी और इंग्लिश कट में अंतर देख भड़के दर्शक, मेकर्स पर उठे सवाल
क्या अमेरिकी एयरबेस के पास मंडरा रहा था एलियन UFO? अलास्का में दिखी जेलीफिश जैसी रहस्यमयी आकृति
दिल्ली यूनिवर्सिटी में बवाल: छात्राओं को NRI से मिलवाने और पैसों का लालच देने वाला NSUI नेता सस्पेंड
बस्ती: प्रेमिका के घर के बाहर प्रेमी ने खुद को उड़ाया, खौफनाक लाइव वीडियो वायरल
तो क्या दिल्ली में 500 के पार गया AQI का आंकड़ा सही था? CPCB की सफाई के असली मायने
मोदी सरकार का बड़ा दांव: युवाओं को 5,000 करोड़ का तोहफा, किसानों और मेट्रो को भी मिली सौगात
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी
कानपुर: IIT के पास रफ्तार का कहर, ओवरटेक के चक्कर में गई जान
स्नैपचैट पर बुलावा, फिर कार में किडनैप: मेडिकल छात्र को घाट ले जाकर बेरहमी से पीटा
असम ट्रेन हादसा: लोको पायलट की बेबसी का वीडियो वायरल, क्या फेल हो गए थे ब्रेक?