बिलासपुर: सरकंडा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते मेडिकल के छात्र को पहले स्नैपचैट के जरिए जाल बिछाकर बुलाया गया और फिर उसका अपहरण कर लिया गया। आरोपियों ने छात्र को कोनी घाट ले जाकर लात-घूंसों और कड़े से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
पुरानी रंजिश का खूनी बदला पीड़ित छात्र अरिहंत दीक्षित जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर का छात्र है। छुट्टी के चलते वह बिलासपुर आया हुआ था। आरोपियों और अरिहंत के बीच स्कूल के दिनों (डीएवी स्कूल) से ही विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि स्कूल में टोपी खींचने और शिक्षकों से शिकायत करने जैसी मामूली बातों को लेकर आरोपियों के मन में खुन्नस थी, जो अब हिंसक रूप ले चुकी है।
स्नैपचैट कॉल बना जाल आरोप है कि कृतिक मिश्रा ने स्नैपचैट पर कॉल कर अरिहंत को मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही अरिहंत हीरो शोरूम के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे कृतिक मिश्रा, सिद्धी विनायक और आदित्य सरकार ने उसे घेर लिया। इसके बाद जबरन उसका हाथ पकड़कर आई-20 कार में बिठा लिया और सुरक्षा के लिए दरवाजे लॉक कर दिए।
घाट पर बरसाए लात-घूंसे आरोपी उसे शहर से दूर कोनी घाट ले गए। वहां सुनसान इलाके में तीनों ने मिलकर अरिहंत की जमकर पिटाई की। इस हमले में कड़े का इस्तेमाल किया गया, जिससे छात्र के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। किसी तरह जान बचाकर छात्र ने सरकंडा थाना पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई।
तीनों आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने छात्र की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों—कृतिक मिश्रा, सिद्धी विनायक और आदित्य सरकार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर रही है।
*स्कूल के दिनों की पुरानी रंजिश को लेकर मेडिकल कॉलेज के एक छात्र के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने पहले स्नैपचैट कॉल कर छात्र को मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही वह मौके पर पहुंचा, आरोपियों ने उसे जबरन मारपीट की। https://t.co/LRFjQvijlr
— Aishwarya Dwivedi (@AishwaryaD6844) November 11, 2026
विराट कोहली का इंटरव्यू लेने वाला वो छोटा बच्चा अब खुद बना शतकवीर, वायरल हुआ पुराना वीडियो
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026: रमनदीप सिंह संभालेंगे पंजाब की कमान, उमेश यादव की धमाकेदार एंट्री
टेस्ला चमकाने का अनोखा जुनून: शख्स ने 8 घंटे तक की सफाई, VIDEO देख लोग बोले- भाई, इतना प्यार तो खुद से भी नहीं करते
नवी मुंबई ने मारी बाजी: देश का सबसे साफ शहर बना, इंदौर का नया रोल तय
जमीन के नीचे ईरान का अदृश्य किला: मिसाइलों का जखीरा देख सहम गई दुनिया!
विवादों को दरकिनार कर IPL में फिर गूंजेगा बांग्लादेशी खिलाड़ियों का शोर, मुस्तफिजुर रहमान की वापसी!
मुंबई: वनमंत्री गणेश नाईक के सरकारी बंगले पावनगढ़ में भीषण आग, मची अफरा-तफरी
ईरान और अर्जेंटीना में आर-पार: तेहरान ने अर्जेंटीना की नेवी और एयर फोर्स को घोषित किया आतंकी संगठन
गजब बेइज्जती है! : बेगूसराय में ग्रामीणों ने टूटी सड़क पर खोला गिरिराज-कुंदन वाटर पार्क
100 साल बाद घर लौट रहे नगा पूर्वज : ब्रिटिश म्यूजियम से भारत को क्यों सौंपी गईं खोपड़ियां?