आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पिछले सीजन में भारी विवादों और कूटनीतिक तनाव के कारण टीम से बाहर किए गए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने एक बार फिर टूर्नामेंट में वापसी के लिए अपना नाम रजिस्टर करा लिया है।
BCB ने की आधिकारिक पुष्टि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन शहरयार नफीस ने पुष्टि की है कि बोर्ड ने बीसीसीआई की प्रक्रिया के तहत अपने खिलाड़ियों के नाम नीलामी के लिए भेजे हैं। मुस्तफिजुर के अलावा नाहिद राणा, रिशाद हुसैन, हसन महमूद, तौहीद हृदोय, तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम ने भी ऑक्शन के लिए आवेदन किया है।
पिछले सीजन का कड़वा अनुभव आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था। हालांकि, भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़े कूटनीतिक तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण बीसीसीआई के निर्देशों पर उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया था। उस दौरान बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से भी इनकार कर दिया था।
PSL की बढ़ी टेंशन बांग्लादेशी खिलाड़ियों का आईपीएल ऑक्शन में नाम देना पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की फ्रेंचाइजियों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि इन खिलाड़ियों पर आईपीएल में बोली लगती है, तो वे पीएसएल छोड़कर आईपीएल को प्राथमिकता देंगे। इससे लाहौर कलंदर्स और पेशावर जाल्मी जैसी टीमों की योजनाएं बिगड़ सकती हैं।
अब नीलामी पर टिकी नजरें 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण तो हो गया है, लेकिन असली परीक्षा तब होगी जब बीसीसीआई फाइनल शॉर्टलिस्ट जारी करेगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पिछले विवादों के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजियां इन खिलाड़ियों पर कितना भरोसा जताती हैं और क्या उन्हें टीमें खरीदती हैं या नहीं।
*🚨 BIG BLOW FOR PSL FRANCHISES. 🚨
— Sheri. (@CallMeSheri1_) November 11, 2026
- Mustafizur Rahman, Nahid Rana & Rishad Hossain have registered for the IPL auction. (Prothom Alo)
- Not good news for Lahore Qalandars, Peshawar Zalmi and Rawalpindiz. pic.twitter.com/V5brhwO0Pl
मातृभूमि का ट्रेलर देख भड़के दर्शक, सलमान खान के डायलॉग पर छिड़ा विवाद
ग्रेटर नोएडा वेस्ट को बड़ी सौगात: मेट्रो विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी, अब सफर होगा आसान
काव्या मारन को अनिरुद्ध ने पहनाई हीरे की अंगूठी? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का सच आया सामने
सोनिया गांधी की किताब पर विवाद: दिव्य दृष्टि वाले तंज के साथ BJP का कांग्रेस पर तीखा हमला
कानपुर में बड़ा हादसा: पटरी से उतरे चौरी-चौरा एक्सप्रेस के 4 डिब्बे, यात्रियों में हड़कंप
अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी: बोले CM मोहन यादव - गोपाल कृष्ण भी मुस्कुराएंगे, कोई ताकत नहीं रोक सकती
IPL 2027: क्या अर्शदीप सिंह की एंट्री मुंबई इंडियंस को फिर से चैंपियन बनाएगी? बुमराह के साथ खौफनाक जोड़ी तैयार
दिल्ली-NCR का दम घुट रहा है, किरण बेदी ने बताया प्रदूषण से निपटने का मास्टर फॉर्मूला
ममता के घर के पास सियासी खेला : भाई बाबुन ने छुए शुभेंदु अधिकारी के पैर, बोले- आप ही मेरे मार्गदर्शक
मिशन 2027: BJP ने कसी कमर, पश्चिम उत्तर प्रदेश की 71 विधानसभा सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी