हाल ही में प्रकाशित अपने संस्मरण बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव के साथ सोनिया गांधी अपने जीवन के अनछुए पहलुओं को साझा कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपने खान-पान की पसंद को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं, जो उनकी इटैलियन जड़ों से भारतीय स्वाद तक के सफर को बयां करते हैं।
इटली से भारत: मसालों से डर, फिर हुआ प्यार सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि भारत आने के बाद खाने की आदतें बदलना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। शुरुआत में भारतीय व्यंजनों की विविधता ने उन्हें चकित किया, तो मसालों की तीक्ष्णता ने डराया भी। लेकिन समय के साथ, एक-एक व्यंजन के जरिए भारत उनके दिल के करीब आता गया।
अरहर की दाल: घर का पर्याय सोनिया गांधी की रसोई में अरहर की दाल का विशेष स्थान है। उन्होंने बताया कि जिस दिन वे इस घर में आईं, तब से लेकर आज तक उनके घर में अरहर की दाल ही बनती है। बेटी प्रियंका गांधी के साथ एक वीडियो में उन्होंने स्वीकार किया कि दाल-चावल अब उनके लिए घर का स्वाद बन चुका है और वे इसके बिना एक दिन भी नहीं रह सकतीं।
पसंदीदा व्यंजनों की लंबी फेहरिस्त बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पसंदीदा भारतीय व्यंजनों का जिक्र किया। इसमें कबाब, चिकन टिक्का, तंदूरी चिकन, दाल मखनी, कश्मीरी कोफ्ता और हाख शामिल हैं। प्रियंका गांधी ने याद दिलाया कि उनकी मां बचपन में उनके लिए गुजराती खांडवी भी बनाती थीं, जिसे सोनिया ने बनाना काफी आसान बताया।
गुजराती और बंगाली खाने की दीवानी सोनिया गांधी का रुझान बंगाली और गुजराती व्यंजनों की ओर विशेष रहा है। उन्होंने माना कि 1969 में इंदिरा गांधी के साथ गुजरात यात्रा के दौरान उन्होंने काफी कुछ मिस किया, क्योंकि तब वे केवल फलों पर निर्भर थीं। बाद में गुजराती खाने का स्वाद जानकर उन्हें अपनी उस झिझक पर पछतावा भी हुआ।
राजीव से मुलाकात और भोजन का कनेक्शन सोनिया के अनुसार, भोजन उनके जीवन की कहानी का एक अहम हिस्सा रहा है। उन्होंने खुलासा किया कि अच्छी भोजन की तलाश के दौरान ही उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। दिल्ली आने के बाद हरिवंश राय बच्चन के घर में मसालों की महक और विभिन्न भारतीय पकवानों के अनुभव ने उन्हें पूरी तरह से एक भारतीय खाने की शौकीन बना दिया।
Food has always had a special place in my story. It was while looking for a good meal that I met Rajiv, and fell in love.
— Sonia Gandhi (@SoniaGandhi) November 11, 2026
Years later, India came to me the same way, one meal at a time. At first the variety amazed me and the spice scared me. Now dal chawal is the taste of home,… pic.twitter.com/t3UDydILFa
कानपुर में बड़ा हादसा: पटरी से उतरे चौरी-चौरा एक्सप्रेस के 4 डिब्बे, यात्रियों में हड़कंप
स्नैपचैट पर बुलावा, फिर कार में किडनैप: मेडिकल छात्र को घाट ले जाकर बेरहमी से पीटा
सिग्नल रेड है, ब्रेक काम नहीं कर रहा : असम ट्रेन हादसे के ठीक पहले का वीडियो वायरल
टिकट दिखाने में देरी पर यात्री को कहा अंगूठाछाप , झांसी में महिला TTE सस्पेंड
मीठी क्रांति: उत्तराखंड में मधुमक्खी पालन से बदल रही किसानों की किस्मत, 10 हजार से अधिक परिवारों को मिला रोजगार
ऐसा हाजिरजवाब इंसान नहीं देखा , अनंत सिंह के मुरीद हुए CRPF कमांडेंट समधी
मिर्जापुर में मासूम का बेरहम कत्ल: 50 लाख की फिरौती के लिए रची साजिश, एनकाउंटर में दबोचा गया शातिर अपराधी
ब्रह्मोस का सुपर अवतार: 800 किमी रेंज वाली मिसाइल से कांप उठा पाकिस्तान, कराची बचाने के लिए बना रहा नया बेस
राजधानी से आई बीमारी की खेप! दिल्ली से आ रहे 700 किलो सड़े-गले मीट का पर्दाफाश
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती; मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए थे बेहोश