हिसार: आदमपुर मंडी में बिश्नोई परिवार का नया भव्य महल बुधवार को बनकर तैयार हो गया। राजस्थानी वास्तुकला से प्रेरित इस महल में परिवार ने विधि-विधान से गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर सुबह हवन-पूजन के साथ उत्सव का माहौल रहा।
भव्य गृह प्रवेश और 50 हजार मेहमानों का भोज कुलदीप बिश्नोई की पत्नी और आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई ने पारंपरिक कलश के साथ नए घर में प्रवेश किया। इस समारोह में लगभग 50 हजार लोगों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया। मेन्यू में पनीर बटर मसाला, सरसों का साग, दाल मखनी और देसी घी की जलेबी जैसे पारंपरिक व्यंजन परोसे गए।
दोस्ती की नई मिसाल इस समारोह के दौरान नलवा से विधायक रणधीर पनिहार ने अपनी गहरी मित्रता का प्रदर्शन करते हुए कुलदीप बिश्नोई को एक सफेद रंग की नई स्कॉर्पियो-एन कार उपहार में दी। यह गिफ्ट कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना रहा।
पीढ़ियों पुराना है रिश्ता रणधीर पनिहार और बिश्नोई परिवार का साथ दशकों पुराना है। पनिहार के पिता स्व. मानसिंह कसवां, चौधरी भजनलाल के सहयोगी रहे थे। आज रणधीर पनिहार खुद को भजनलाल परिवार का हिस्सा मानते हैं। वे अक्सर यह कह चुके हैं कि कुलदीप या भव्य बिश्नोई के लिए वे अपनी सीट तक छोड़ने को तैयार हैं।
राजनीतिक सफर में साथ हरियाणा जनहित कांग्रेस (HJC) से लेकर भाजपा तक का सफर दोनों ने साथ तय किया है। 2024 के विधानसभा चुनाव में भी कुलदीप बिश्नोई ने नलवा सीट पर पनिहार की जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। पनिहार ने भी भारी वोटों से जीत दर्ज कर इस भरोसे को कायम रखा।
अब तीसरी पीढ़ी भी साथ राजनीतिक विरासत के इस मेल में अब नई पीढ़ी भी जुड़ गई है। रणधीर पनिहार के बेटे भूपेंद्र पनिहार, अब भव्य बिश्नोई के साथ मिलकर सक्रिय राजनीति कर रहे हैं, जिससे दोनों परिवारों का यह समीकरण और भी मजबूत हो गया है।
*कुलदीप बिश्नोई को विधायक रणधीर पनिहार ने गिफ्ट की स्कॉर्पियो। हिसार के आदमपुर में आज बिश्नोई परिवार ने गृह प्रवेश किया है। pic.twitter.com/fcCmwVzaLM
— Prince Sharma (@heyprincesharma) November 11, 2026
मुंबई: वनमंत्री गणेश नाईक के सरकारी बंगले पावनगढ़ में भीषण आग, मची अफरा-तफरी
100 साल बाद घर लौट रहे नगा पूर्वज : ब्रिटिश म्यूजियम से भारत को क्यों सौंपी गईं खोपड़ियां?
ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक: एंटी-ड्रोन टॉवर पर चढ़ गए विदेशी, तैनात जवान बेखबर
अयोध्या से मथुरा तक अखिलेश का धार्मिक दांव, बोले- भगवान सबके हैं
मणिपुर चुनाव का बिगुल: कांग्रेस ने कसी कमर, 5 समितियों के गठन के साथ ही इबोबी सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
सोनिया गांधी की आत्मकथा: रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा को दी नसीहत, बोले- उनसे कुछ सीखें
IPL ऑक्शन से पहले काव्या मारन ने रचाई शादी, मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर बने जीवनसाथी
झांसी: टिकट मांगने पर महिला TTE हुई आपा से बाहर, यात्री को कहा अंगूठाछाप , वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन
कुलगाम में दहला इलाका: CRPF नाके पर आतंकियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो जवान घायल
प्रिया भवानी शंकर ने बॉयफ्रेंड राजवेल संग रचाई शादी, वीडियो में दिखी मंडप की खूबसूरत झलक