भारतीय सेना ने तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में अब सरहद की सुरक्षा का जिम्मा रोबोटिक डॉग्स के कंधों पर भी होगा। ये रोबोटिक साथी कठिन इलाकों में सैनिकों की आंखों और कानों की तरह काम करेंगे।
दुर्गम इलाकों में सटीक निगरानी ये रोबोटिक डॉग्स उन पहाड़ी रास्तों पर भी आसानी से चल सकते हैं, जहाँ जवानों के लिए हर पल सतर्क रहना चुनौतीपूर्ण होता है। इनमें अत्याधुनिक कैमरे और सेंसर लगे हैं, जो आसपास की हर गतिविधि की जानकारी रियल टाइम में कंट्रोल रूम तक पहुंचाते हैं।
एम्बुश और पेट्रोलिंग में माहिर सेना इनका मुख्य रूप से निगरानी और एम्बुश (घात लगाकर हमला) ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल करेगी। मिलिट्री भाषा में एम्बुश का अर्थ है दुश्मन की संभावित आवाजाही पर छिपकर नजर रखना और सही मौका मिलते ही अचानक हमला करना। ये रोबोट इसमें जवानों की मदद करेंगे।
सामान ढोने में भी सक्षम इन मशीनों की भार वहन क्षमता इन्हें और भी उपयोगी बनाती है। करीब 51 किलोग्राम वजनी इन रोबोटिक डॉग्स में 10 से 15 किलोग्राम तक सामान ले जाने की क्षमता है। ऐसे में दुर्गम चौकियों पर गोला-बारूद और रसद पहुंचाने का काम अब और आसान हो जाएगा।
रात के अंधेरे में भी पैनी नजर इनकी खासियतें इन्हें पारंपरिक गश्त से काफी आगे ले जाती हैं:
वैश्विक सैन्य दौड़ में भारत सैन्य तकनीक के इस बदलते दौर में चीन और यूक्रेन जैसे देश भी इन रोबोट्स पर भारी निवेश कर रहे हैं। यूक्रेन में इन रोबोट्स ने युद्ध के दौरान गोला-बारूद पहुंचाने और घायल सैनिकों को निकालने के हजारों मिशन सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। भारत का यह कदम न केवल सरहदों को सुरक्षित करेगा, बल्कि युद्ध क्षेत्र में जवानों की जोखिम को भी काफी हद तक कम करेगा।
*Akhnoor, Jammu and Kashmir: The Indian Army has deployed robotic mules to strengthen surveillance and security along the border. Equipped to provide real-time intelligence, these robots are being used for patrolling, ambush operations and monitoring enemy activity, even in… pic.twitter.com/mUncrKESwG
— IANS (@ians_india) November 7, 2026
अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर आधी रात को कालीघाट में बवाल: आवास के बाहर TMC-BJP समर्थकों में हिंसक झड़प
मिडटर्म चुनाव में करारी हार के बाद ट्रंप का बड़ा दांव: सुसी वाइल्स की छुट्टी, स्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस के नए बॉस
दीपावली पर जगमगाया देश: जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी
न्यूजीलैंड पर भारत का ऐतिहासिक प्रहार: 21 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर रचा नया इतिहास
पेट्रोल में ज्यादा इथेनॉल का दावा गलत: मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार को घेरा
न थकेंगे न रुकेंगे! बॉर्डर की सुरक्षा के लिए तैनात हुए भारतीय सेना के रोबोटिक डॉग्स
LAC के पास 13,000 फीट की ऊंचाई पर IAF का शक्ति प्रदर्शन, न्योमा में उतरा सबसे भारी विमान
तौहीद हृदॉय का ऐतिहासिक धमाका: पहले शतक को बनाया दोहरा शतक, बांग्लादेश को हार से बचाकर रचा इतिहास
E20 पेट्रोल में 31% तक इथेनॉल की मिलावट: कर्नाटक की लैब जांच में बड़ा खुलासा, गाड़ियों के माइलेज पर सीधा असर
अयोध्या का दिव्य दीपोत्सव: 30 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी, 2100 ड्रोन से जीवंत हुई रामायण