कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर उबाल आ गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन की रात कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर भारी हंगामा और बवाल देखने को मिला। आधी रात को TMC और BJP समर्थकों के बीच हुई झड़प ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।
आधी रात को हुआ रणक्षेत्र घटना देर रात करीब 2 बजे की है। बताया जा रहा है कि समर्थक अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके आवास के बाहर बैनर और पोस्टर लगा रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद स्थानीय BJP कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बहस हो गई। देखते ही देखते गहमागहमी झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके। आरोप है कि इस दौरान लोहे की छड़ और हॉकी स्टिक का भी इस्तेमाल किया गया।
अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो साझा करते हुए इसे साजिश करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर की पिछले दो दिनों से रेकी की जा रही थी। अभिषेक ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, अगर एक सांसद के घर के बाहर ऐसी हिंसा हो सकती है, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा? पिछले छह महीनों में मुझ पर जानलेवा हमले की यह सातवीं कोशिश है।
धरने पर बैठे अभिषेक घर पर हुए हमले के विरोध में अभिषेक बनर्जी रात करीब 2:30 बजे अपने समर्थकों के साथ आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान वहां मौजूद कोलकाता पुलिस के साथ भी उनकी तीखी बहस हुई। पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें धरना खत्म करने को कहा, लेकिन टीएमसी नेता हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
BJP ने आरोपों को नकारा दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी ने टीएमसी के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। बीजेपी का कहना है कि उनके कार्यकर्ता कुम्हारटोली से मूर्तियां खरीदकर लौट रहे थे, तभी टीएमसी समर्थकों ने उन पर हमला किया। बीजेपी ने टीएमसी पर उकसाने और राजनीति करने का आरोप लगाया है।
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात घटना के कुछ देर बाद पुलिस का एक बड़ा दस्ता मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
*Kolkata, West Bengal: Mamata AITC MP Abhishek Banerjee staged a sit-in protest alleging an attack on his residence, leading to a heated confrontation between him, his supporters and Kolkata Police.
— IANS (@ians_india) November 7, 2026
(Source: Abhisekh Banerjee s Office) pic.twitter.com/fjLnjFO3xB
मोहम्मद शमी के टेस्ट करियर का समापन, BCCI ने ‘युग के अंत’ के रूप में दी भावुक विदाई
सोनिया गांधी के बाबरी आंसुओं पर सियासी घमासान; BJP का तीखा हमला - वोटबैंक की राजनीति
दिवाली और छठ पर घर जाना हुआ आसान, वंदे भारत में बढ़ाए गए 4 अतिरिक्त कोच
गिरफ्तार करना है तो करो , तिरंगा यात्रा पर अड़े कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक
यमुना की लहरों पर जय श्री राम : दिल्ली की दिवाली में आकर्षण का केंद्र बनी खास नाव
प्रशासनिक सेवा छोड़ सियासत की डगर पर सपा नेता की पत्नी, क्या 2027 में सिधौली से होंगी उम्मीदवार?
तौहीद हृदॉय का ऐतिहासिक धमाका: पहले शतक को बनाया दोहरा शतक, बांग्लादेश को हार से बचाकर रचा इतिहास
दिवाली का अनूठा तोहफा: व्यापारी ने थाली में सजाकर बांटे लाखों रुपये, वर्कर्स की आंखें हुईं नम
न्यूजीलैंड पर भारत का ऐतिहासिक प्रहार: 21 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर रचा नया इतिहास
नालासोपारा में पटाखों का कहर: चिंगारी से धू-धू कर जलीं दो गाड़ियां, इलाके में फैली दहशत