उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की पत्नी और उत्तर प्रदेश सरकार में डिप्टी कमिश्नर (GST) के पद पर तैनात अनुपमा राग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस इस्तीफे के बाद प्रशासनिक गलियारों से लेकर राजनीतिक चौपालों तक चर्चाओं का बाजार गर्म है।
नई शुरुआत और नया संकल्प अनुपमा राग ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए अपने इस फैसले की जानकारी दी है। उन्होंने इसे प्रशासनिक सेवा से सार्वजनिक जीवन की ओर एक बड़ा कदम बताया है। अपनी पोस्ट में अनुपमा ने लिखा, यह केवल एक नई भूमिका नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का एक नया संकल्प है। मेरा मानना है कि बदलाव केवल विचारों से नहीं, बल्कि सक्रिय भागीदारी से आता है।
VRS मंजूर, अब सियासी पारी का इंतजार अनुपमा राग का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) का आवेदन स्वीकार कर लिया गया है। हालांकि उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी चुनावी मैदान में उतरने या किसी विशिष्ट पार्टी से जुड़ने की घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके सार्वजनिक जीवन में आने के ऐलान ने राजनीतिक अटकलों को हवा दे दी है।
क्या सिधौली से ठोकेंगी ताल? राजनीतिक जानकारों के बीच चर्चा है कि अनुपमा राग 2027 के विधानसभा चुनाव में सीतापुर की सिधौली सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनावी बिगुल फूंक सकती हैं। गौरतलब है कि उनकी मां सुशीला सरोज सपा की वरिष्ठ नेता रही हैं और मोहनलालगंज से सांसद भी रह चुकी हैं। पारिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि के चलते उनके चुनाव लड़ने की संभावनाओं को बल मिल रहा है।
कौन हैं अनुपमा राग? अनुपमा राग केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में ही नहीं, बल्कि संगीत की दुनिया में भी एक जाना-माना नाम हैं। वे एक कुशल गायिका हैं और कला के क्षेत्र में उनकी अपनी पहचान है। वहीं, उनके पति अनुराग भदौरिया समाजवादी पार्टी के प्रमुख मीडिया चेहरों में गिने जाते हैं। वे टीवी डिबेट्स में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के लिए जाने जाते हैं और खुद भी लखनऊ पूर्व सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।
अनुपमा राग के इस निर्णय के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि वे अपनी नई पारी की शुरुआत किस रूप में करती हैं। क्या वे अपनी मां की विरासत को आगे बढ़ाएंगी या खुद की एक अलग सियासी पहचान बनाएंगी, यह आने वाला वक्त ही तय करेगा।
*एक नई शुरुआत… एक नए संकल्प के साथ! 🌿
— Anupama Raag (@anupamaraag1) November 4, 2026
प्रशासनिक सेवा से सार्वजनिक जीवन की ओर मेरा यह कदम केवल एक नई भूमिका नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को एक नए रूप में निभाने का संकल्प है।
मेरा विश्वास है कि बदलाव केवल विचारों से नहीं, बल्कि भागीदारी और सार्थक प्रयासों से आता… pic.twitter.com/iXb8B5aGO8
पेट्रोल में ज्यादा एथेनॉल के दावे पर घमासान: तेल कंपनियों ने सरकार की जांच रिपोर्ट को नकारा
नालासोपारा में पटाखों का कहर: चिंगारी से धू-धू कर जलीं दो गाड़ियां, इलाके में फैली दहशत
अयोध्या में दिव्य दीपोत्सव: 30 लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठी रामनगरी, रचा नया विश्व कीर्तिमान
अमेरिका में लापता हुई तेलंगाना की छात्रा: बोस्टन में 5 दिनों से सुराग नहीं, विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार
वेलिंग्टन में गुरनूर बरार का कहर: एक ही ओवर में न्यूजीलैंड के दो बड़े धुरंधरों को भेजा पवेलियन
दीपावली पर जगमगाया देश: जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी
जब ट्रैक्टर का हुआ फॉर्च्यूनर अवतार, अनोखे मॉडिफिकेशन ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
होराइजन यूरोप के द्वार खुले: भारतीय वैज्ञानिकों के लिए खुलेंगे वैश्विक अवसरों के नए रास्ते
1 जनवरी 2027 से बदलेंगे चेक बुक के नियम? आरबीआई ने वायरल दावे की खोली पोल
व्हाइट हाउस के पास ट्रंप को मारने की साजिश! हथियारबंद वेनेजुएला नागरिक गिरफ्तार