सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि 1 जनवरी 2027 से चेक बुक से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव होने वाले हैं। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि आरबीआई (RBI) नए नियम लागू करने की तैयारी में है।
आरबीआई ने दी सफाई इस भ्रामक खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने इसे पूरी तरह से गलत बताया है। केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि चेक बुक के नियमों में बदलाव को लेकर कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। यह जानकारी महज एक अफवाह है।
एक्स पर साझा की FAKE मुहर रिजर्व बैंक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे उस स्क्रीनशॉट को साझा किया है, जिसमें RBI NEW Cheque book rule- From 1 Jan 2027 लिखा हुआ है। आरबीआई ने इस तस्वीर पर साफ तौर पर FAKE (फर्जी) की मुहर लगाकर लोगों को आगाह किया है।
सोशल मीडिया पर फैला भ्रम आरबीआई ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि सोशल मीडिया पर चल रहे इस संदेश में मौजूदा चेक ट्रंकेशन सिस्टम (CTS) चेक बुक्स के बदलने का दावा किया जा रहा है। बैंक ने दोहराया कि नए सुरक्षा फीचर्स वाली चेक बुक लागू करने जैसा कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है।
सावधानी बरतने की सलाह आज के डिजिटल युग में एडिट की गई तस्वीरों के जरिए अफवाहें फैलाना आसान हो गया है। आरबीआई ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे भ्रामक संदेशों पर भरोसा न करें और न ही इन्हें आगे शेयर करें। किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए हमेशा आरबीआई की वेबसाइट या उनके अधिकृत सोशल मीडिया हैंडल को ही देखें।
It has come to the notice of the Reserve Bank of India that a message is circulating on social media claiming that the standard Cheque Truncation System (CTS) cheque books currently in use will change from December 31, 2026 and the new cheque books featuring updated security… pic.twitter.com/jT1hHAM9QA
— ReserveBankOfIndia (@RBI) November 7, 2026
कोच्चि में विरोध का बिगुल: कॉकरोच जनता पार्टी का SIR के खिलाफ मोर्चा, उठाए चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल
जीत मिली बस वही काफी है : कीवी गेंदबाजों के सामने पस्त हुई टीम इंडिया, गिल ने खोला जीत का राज
वेलिंग्टन में गुरनूर बरार का तूफान : 4 विकेट लेकर रचा इतिहास, कीवी टीम 134 पर ढेर
पाकिस्तान का सच : विदेशी जमीन पर भारत के नाम का सहारा लेकर चल रही पाकिस्तानी दुकानें
सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला: रियाद एयरपोर्ट और अरामको को बनाया निशाना
दिवाली पर खाली जेब : सरकारी वेतन में देरी पर मचा सियासी घमासान, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
दीपावली पर जगमगाया देश: जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी
अयोध्या दीपोत्सव 2026: 30 लाख दीपों से जगमगाएगी राम नगरी, 10वें साल में बनेगा ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड
कान में उंगली, आसमान की ओर इशारा: गुरनूर बरार के मिस्ट्री सेलिब्रेशन के पीछे क्या है राज?
प्रशासनिक सेवा छोड़ सियासत की डगर पर सपा नेता की पत्नी, क्या 2027 में सिधौली से होंगी उम्मीदवार?