दक्षिण कोरिया से एक ऐसी सच्चाई सामने आई है, जिसने पाकिस्तान की वैश्विक साख पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। एक भारतीय ब्लॉगर ने खुलासा किया है कि वहां एक पाकिस्तानी युवक करी इंडिया नाम से रेस्तरां चला रहा है।
पाकिस्तानी नाम रखा तो भूखे मर जाएंगे जब भारतीय ब्लॉगर ने रेस्तरां के मालिक से पूछा कि आप पाकिस्तानी होकर होटल का नाम भारतीय क्यों रखे हैं, तो उसने जो जवाब दिया वह चौंकाने वाला था। युवक ने बेझिझक स्वीकार किया कि अगर वह अपने रेस्तरां का नाम पाकिस्तानी रखेगा, तो कोई भी ग्राहक वहां खाना खाने नहीं आएगा। अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए उसे भारत के नाम का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
साख की जमीन का अंतर यह किस्सा सिर्फ एक रेस्तरां तक सीमित नहीं है। यह भारत और पाकिस्तान के प्रति दुनिया के नजरिए का बड़ा अंतर है। भारतीय व्यंजनों और संस्कृति की पूरी दुनिया में धाक है। भारतीय शब्द एक ब्रांड बन चुका है जिस पर लोग भरोसा करते हैं। वहीं, पाकिस्तान की वैश्विक छवि इस कदर खराब है कि वहां के नागरिक भी अपने देश के नाम से व्यापार करने में डरते हैं।
सिर्फ कोरिया ही नहीं, दुनिया भर में यही हाल यह कोई इकलौता मामला नहीं है। ब्रिटेन (लंदन), अमेरिका और जापान जैसे देशों में भी ऐसी अनगिनत दुकानें और रेस्तरां हैं, जिनके असली मालिक पाकिस्तानी या बांग्लादेशी हैं, लेकिन वे बोर्ड इंडियन का लगाते हैं। वे जानते हैं कि विदेशी ग्राहकों के बीच भारत की जो प्रतिष्ठा और भरोसा है, उसका लाभ उठाकर ही वे मुनाफे में रह सकते हैं।
सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गरम यह वाकया सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा बटोर रहा है। लोग इसे पाकिस्तानी युवाओं की मजबूरी और भारत की बढ़ती सॉफ्ट पावर के रूप में देख रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत एक भरोसेमंद नाम है, जबकि पाकिस्तान को अपनी पहचान छिपाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
An Indian vlogger and his Korean friend visited an Indian restaurant in South Korea.
— ADA MISHRA (@ada_mishra1) November 6, 2026
VLOGGER: The owner is Pakistani, but why is it called ...see more pic.twitter.com/kTRsrhJjDr
कुदरत की अपनी आतिशबाजी: अंतरिक्ष से दिखा दिवाली जैसा जादुई नजारा
अग्निवीरों के लिए दिवाली का तोहफा: अब नियमित सैनिक बनने का मिलेगा सुनहरा मौका
अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर आधी रात को रणक्षेत्र बना घर: BJP-TMC कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प
दिवाली का अनूठा तोहफा: व्यापारी ने थाली में सजाकर बांटे लाखों रुपये, वर्कर्स की आंखें हुईं नम
त्रेतायुग की अयोध्या हुई साकार: CM योगी ने दीपोत्सव में बयां किया रामलला की वापसी का दिव्य अहसास
पटना से प्रयागराज तक अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन , पुलिस से भिड़ा सैंकड़ों गाड़ियों का काफिला
छक्का पड़ने पर गुरनूर का खूंखार पलटवार: सैंटनर को आक्रामक सेंड-ऑफ देकर मचाया कोहराम
नालासोपारा में पटाखों का कहर: चिंगारी से धू-धू कर जलीं दो गाड़ियां, इलाके में फैली दहशत
अयोध्या दीपोत्सव 2026: 30 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी, उपराष्ट्रपति ने की शिरकत
तौहीद हृदॉय का ऐतिहासिक धमाका: पहले शतक को बनाया दोहरा शतक, बांग्लादेश को हार से बचाकर रचा इतिहास