अमेरिका के बोस्टन से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। तेलंगाना की रहने वाली 23 वर्षीय छात्रा श्रीजा रेड्डी कोया पिछले पांच दिनों से लापता हैं। वह यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स बोस्टन में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। उनकी गुमशुदगी के बाद से उनके परिवार और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
2 नवंबर को आखिरी बार देखी गई थीं श्रीजा बोस्टन पुलिस द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, श्रीजा को आखिरी बार 2 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे डोरचेस्टर के एडिसन ग्रीन स्थित उनके आवास से बाहर निकलते हुए देखा गया था। उस समय उन्होंने काली जैकेट और नीली जींस पहनी हुई थी। पुलिस को अंदेशा है कि वह कार्सन बीच या हार्बर पॉइंट की ओर गई हो सकती हैं।
मोबाइल बंद, आखिरी लोकेशन से बढ़ी चिंता श्रीजा के पिता कोय्या यदागिरी रेड्डी ने बताया कि उनकी बेटी करीब डेढ़ साल पहले पढ़ाई के सिलसिले में अमेरिका गई थी। 2 नवंबर को कॉलेज से लौटने के बाद वह टहलने निकली थीं, लेकिन फिर वापस नहीं लौटीं। पिता के अनुसार, घटना के बाद से ही श्रीजा का फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने शुरुआती जांच में उनकी अंतिम लोकेशन उनके कमरे से महज आधा किलोमीटर के दायरे में ट्रैक की थी, लेकिन उसके बाद से कोई सुराग नहीं मिला है।
पुलिस ने मांगी लोगों से मदद बोस्टन पुलिस ने जनता से अपील की है कि श्रीजा के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल सूचित करें। लोग 911 या डिस्ट्रिक्ट C-11 डिटेक्टिव्स के नंबर (617) 343-4335 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा 1-800-494-TIPS पर कॉल किया जा सकता है या 27463 पर TIP लिखकर मैसेज भेजा जा सकता है। पुलिस ने जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखने का भरोसा दिलाया है।
तेलंगाना सरकार ने विदेश मंत्रालय तक पहुंचाई बात इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तेलंगाना के सड़क एवं भवन मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने सोशल मीडिया के जरिए विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर, भारतीय दूतावास और बोस्टन में भारतीय वाणिज्य दूतावास को टैग कर तत्काल समन्वय स्थापित करने की अपील की है ताकि श्रीजा की सुरक्षित तलाश की जा सके।
परिवार का बुरा हाल नलगोंडा जिले के शब्बुलापुरम गांव के रहने वाले श्रीजा के माता-पिता गहरे सदमे में हैं। पांच दिन बीत जाने के बाद भी अपनी बेटी का कोई पता न चलने से परिवार की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। वे अब सरकार और भारतीय दूतावास के सहयोग से बेटी की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
*Deeply concerned over the reported disappearance of Ms. Sreeja Reddy Koya, a student from Nalgonda, Telangana, studying at UMass Boston.
— Komatireddy Venkat Reddy (@KomatireddyKVR) November 5, 2026
I urge @IndiainBoston, @IndianEmbassyUS, @MEAIndia, @DrSJaishankar, @KVSinghMPGonda, @kishanreddybjp, @bostonpolice, @CPVIndia to coordinate… pic.twitter.com/4qIXPKnF9T
PVR INOX के जूस काउंटर पर लगा ताला: इस्तेमाल किए हुए कपों को धोकर दोबारा इस्तेमाल करने का आरोप
दिवाली धमाका: अंडर-19 एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की महाजंग, जानें कब और कहां देखें लाइव
कान में उंगली, आसमान की ओर इशारा: गुरनूर बरार के मिस्ट्री सेलिब्रेशन के पीछे क्या है राज?
बिहारी अपमान पर मचा सियासी बवाल: BJP ने राहुल गांधी से मांगी माफी, दी चेतावनी
अफगानिस्तान का तूफानी खेल: मलेशिया को 42 रन पर समेटा, 47 ओवर पहले जीता मैच
अयोध्या में लौटा त्रेतायुग: सीएम योगी ने खींची राम रथ की डोर, पुष्पक विमान से हुआ प्रभु का आगमन
गिरफ्तार करना है तो करो , तिरंगा यात्रा पर अड़े कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक
E-20 बना 420: पेट्रोल की जगह एथनॉल की मिलावट पर मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने PM मोदी को दी बहस की चुनौती
बाबरी पर सोनिया के आंसुओं पर सियासी घमासान, BJP का कटाक्ष- दिल में तब भी बाबर था, आज भी है
सूखे के साये में दिवाली: किसानों के बीच पहुंचेंगे सीएम फडणवीस, बढ़ाएंगे हौसला