त्योहारी सीजन में दूध की मांग बढ़ते ही बाजार में मिलावट का खेल भी तेज हो जाता है। खीर, सेवइयां और मिठाइयां बनाने के लिए आप जो दूध इस्तेमाल कर रहे हैं, उसमें पानी के साथ-साथ डिटर्जेंट, स्टार्च और यूरिया जैसी खतरनाक चीजें हो सकती हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने घर पर ही दूध की शुद्धता परखने के बेहद आसान तरीके बताए हैं।
दूध में पानी की मिलावट चेक करने के लिए एक चिकनी सतह या कांच की ट्रे पर दूध की 1-2 बूंदें डालें। यदि दूध तेजी से बह जाए और पीछे कोई निशान न छोड़े, तो समझें कि उसमें पानी मिलाया गया है। शुद्ध दूध गाढ़ा होता है और बहते समय अपने पीछे एक सफेद निशान छोड़ता है।
स्टार्च की जांच के दो तरीके हैं:
एक टेस्ट ट्यूब में एक चम्मच दूध और आधा चम्मच सोयाबीन या अरहर दाल का पाउडर मिलाएं। इसे 5 मिनट तक हिलाकर छोड़ दें। अब इसमें रेड लिटमस पेपर डालें। अगर पेपर का रंग नीला हो जाए, तो दूध में यूरिया की मिलावट है। शुद्ध दूध में इसका रंग नहीं बदलता।
एक कांच के गिलास में 5-10 मिलीलीटर दूध लें और उसे जोर से हिलाएं। यदि दूध में झाग या बबल्स बनने लगें, तो यह डिटर्जेंट की मौजूदगी का संकेत है। शुद्ध दूध में हिलाने पर झाग नहीं बनता है।
नोट: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के उद्देश्यों से दी गई है। यदि आपको किसी प्रकार का संदेह हो, तो खाद्य सुरक्षा विभाग या विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Wonder if the Milk you drink is adulterated with water or detergent? Perform quick and easy tests at home and check the quality of milk.
— FSSAI (@fssaiindia) February 12, 2018
For the complete food testing manual at home, Visit https://t.co/cqZqReAVAf#FSSAI #DART pic.twitter.com/UAD6ceypOO
शिमला में अब लक्कड़ बाजार से सीधे रिज तक का सफर होगा आसान, 30 नवंबर को मिलेगी फ्यूनिकुलर ट्रेन की सौगात
फिट नहीं थे हिटमैन ? हवा में उड़कर रोहित शर्मा ने दिया आलोचकों को करारा जवाब
38-39 की उम्र में भी जवान , ऑकलैंड में रोहित और विराट की फुर्ती ने न्यूजीलैंड को किया पस्त
मैदान पर मौत का तांडव: गोलकीपर से जोरदार टक्कर के बाद 30 वर्षीय फुटबॉलर ने तोड़ा दम
इतनी जल्दी उपकप्तानी ठीक नहीं... , वैभव सूर्यवंशी को लेकर सचिन तेंदुलकर ने क्यों दी चेतावनी?
बिहार में अपराध मुक्त के दावे पर घिरे सम्राट चौधरी, तेजस्वी ने वीडियो शेयर कर किया जोरदार हमला
मंदिरों पर विवादित टिप्पणी: नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस में शिकायत, भड़के केंद्रीय मंत्री
यूपी की राजनीति: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 2027 में नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव!
अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव: अब 25% के बजाय और भी ज्यादा अग्निवीरों को मिलेगी स्थायी नौकरी
असम का बहुविवाह विरोधी कानून: जेडीयू नेता श्याम रजक ने छेड़ा पौराणिक विवाद