शिमला आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। लक्कड़ बाजार से रिज मैदान तक जाने वाली खड़ी चढ़ाई से अब लोगों को मुक्ति मिलने वाली है। प्रशासन ने 30 नवंबर तक आधुनिक फ्यूनिकुलर ट्रेन और लिफ्ट की सुविधा शुरू करने का लक्ष्य रखा है।
15.5 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा प्रोजेक्ट इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 15.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके तहत लक्कड़ बाजार के पुराने बस स्टैंड का कायाकल्प किया गया है। साथ ही, यहाँ 15 से 18 नई दुकानें भी बनाई गई हैं, जिससे क्षेत्र की व्यावसायिक क्षमता में भी इजाफा होगा।
लिफ्ट और ट्रॉली का अनोखा मेल महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि यह सफर दो चरणों में पूरा होगा। पहले यात्रियों को लिफ्ट के माध्यम से आधे रास्ते तक पहुँचाया जाएगा, जिसके बाद फ्यूनिकुलर ट्रॉली उन्हें सीधे रिज मैदान तक ले जाएगी। एक बार में लगभग 8 से 10 लोग इस ट्रॉली का आनंद ले सकेंगे, जिसकी सटीक क्षमता तकनीकी सुरक्षा जांच के बाद तय की जाएगी।
सुरक्षा जांच और ट्रायल का दौर जारी परियोजना अपने अंतिम चरण में है। वर्तमान में निर्माण कार्य के साथ-साथ ट्रायल और कड़े सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने में करीब 5 से 10 दिन का समय और लगेगा, जिसके बाद इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
पर्यटकां के लिए नया अनुभव यह सुविधा न केवल बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए वरदान साबित होगी, बल्कि पर्यटकों को एक नया अनुभव भी देगी। ऊंचाई पर चढ़ते हुए यात्री शिमला की वादियों और प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकेंगे। प्रशासन ने इसे एक प्रमुख सेल्फी पॉइंट के रूप में विकसित करने की योजना भी बनाई है।
नगर निगम कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस महापौर ने दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों को भी बड़ी राहत दी है। प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुरूप, नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों को 4 और 5 प्रतिशत डीए का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही, कर्मचारियों की सुविधा के लिए एडवांस लेने की प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है।
स्थानीय महिलाओं को मिलेगा बढ़ावा दीपावली के उपलक्ष्य में, नगर निगम ने स्थानीय स्वयं सहायता समूहों का समर्थन करने का निर्णय लिया है। निगम इन समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित दीये और सजावटी सामान खरीदेगा, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके और उनके उत्पादों को बेहतर मंच मिल सके।
*Shimla: Funicular Trolley-to-start From Lakkar Bazar Ridge Ground by November-30 says mayor Surinder Chauhan. #goodnews #shimla pic.twitter.com/CRDfqth1Gi
— Vinod Katwal (@Katwal_Vinod) November 4, 2026
विराट का विराट कीर्तिमान: नंबर-3 पर 13,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने कोहली
बिहार में क्राइम है पर अपराध नहीं: सम्राट चौधरी के अजीबोगरीब बयान पर सियासत गरमाई
38-39 की उम्र में भी जवान , ऑकलैंड में रोहित और विराट की फुर्ती ने न्यूजीलैंड को किया पस्त
बेंगलुरु: घर के दरवाजे पर गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग, रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
फर्स्ट एसी में चोरी, अलार्म खींचती रही महिला पर नहीं टस से मस हुआ रेलवे स्टाफ
एक ना और पूरा मोहल्ला बना दुश्मन: मनोज बाजपेयी की लास्ट मैन इन टॉवर का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
ऑकलैंड में धराशायी हुआ न्यूजीलैंड का अभेद्य किला, भारत की ऐतिहासिक जीत से टूटा 12 सीरीज का रिकॉर्ड
पंचकूला स्कूल कांड: मौत को मात देकर घर लौटी 6 साल की मासूम, फूलों से हुआ स्वागत
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन; रूट किया गया बंद
सावधान! कहीं आप मिलावटी दूध से तो नहीं बना रहे मिठाइयां? घर पर खुद करें शुद्धता की जांच