भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज, रोहित शर्मा और विराट कोहली, उम्र को महज एक आंकड़ा साबित कर रहे हैं। 39 साल के रोहित और जल्द ही 38 साल के होने वाले विराट ने ऑकलैंड वनडे में अपनी फिटनेस और फुर्ती से हर किसी को हैरान कर दिया है। मैदान पर उनकी मुस्तैदी देख ऐसा लगता है जैसे उम्र का उन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
रोहित शर्मा की बिजली सी फुर्ती मैच के 22वें ओवर में रोहित शर्मा ने अपनी चुस्ती का शानदार नमूना पेश किया। अक्षर पटेल की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने सिंगल चुराने की कोशिश की, लेकिन रोहित की पैनी नजरें उन पर टिकी थीं। उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए गेंद को झपका और सटीक थ्रो विकेटकीपर केएल राहुल की ओर फेंका।
रोहित का यह थ्रो इतना तेज और सटीक था कि नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद डैरेल मिचेल को संभलने का मौका तक नहीं मिला। राहुल ने पलक झपकते ही बेल्स उड़ा दीं और मिचेल को पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा। 39 की उम्र में ऐसी फुर्ती वाकई काबिले तारीफ है।
किंग कोहली का सुपरमैन कैच रोहित के कमाल के बाद विराट कोहली ने भी अपनी फील्डिंग से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 29वें ओवर में अंशुल कंबोज की गेंद पर नैथन स्मिथ ने शॉट खेला, जिसे लपकने के लिए विराट हवा में सुपरमैन की तरह उड़ गए।
विराट ने अपनी दाईं ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से ऐसा अद्भुत कैच पकड़ा कि कीवी बल्लेबाज दंग रह गए। जन्मदिन से ठीक पहले विराट का यह उपहार भारतीय टीम के लिए मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
उम्र सिर्फ एक नंबर है ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी फिटनेस के मामले में आज भी युवा खिलाड़ियों के लिए मिसाल हैं। चाहे वह भागकर रन बचाना हो या हवा में डाइव लगाकर कैच पकड़ना, रो-को (रोहित-कोहली) की जोड़ी मैदान पर विपक्षी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बनी हुई है। साबित हो गया है कि सही अनुशासन और मेहनत के आगे बढ़ती उम्र भी नतमस्तक है।
Shanagiri and Reflexes both getting better with age for the Hitman 😍
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 4, 2026
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 1st ODI, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND pic.twitter.com/NlYb7LRmHV
राज ठाकरे का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र के सूखे को देख मनसे ने रद्द किया शिवाजी पार्क का दीपोत्सव
दीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा: महतारी वंदन योजना के तहत 67 लाख खातों में पहुंची राशि
रूसी मंत्री का फर्जी वीडियो शेयर कर फंसे प्रशांत भूषण, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
पासपोर्ट या रफ कॉपी? अधिकारी ने खोला तो उड़ गए होश, पन्नों पर लिखा था किराने का हिसाब
फिटनेस पर उठे सवालों का रोहित ने दिया करारा जवाब, हवा में उड़ते हुए किया सुपरमैन रनआउट
क्लासरूम से व्हाइट हाउस तक: कौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया, जिन्होंने अमेरिका में रचा इतिहास?
वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर RSS का बड़ा बयान: अराजक ताकतों के निशाने पर युवा
भारतीय गेंदबाजों की आंधी में उड़ी कीवी टीम, ऑकलैंड में जीत के लिए मिला 186 रनों का लक्ष्य
बेडरूम में हुआ सांपों का खूनी मुकाबला , वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
असम में अब बहुविवाह पड़ा भारी, सरकारी नौकरी से हाथ धो बैठेंगे कर्मचारी: CM हिमंता का सख्त फरमान