न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला। गेंदबाजों की तूफानी शुरुआत के बाद कप्तान रोहित शर्मा की जादुई फील्डिंग ने मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया।
रोहित की चीते जैसी फुर्ती मैदान पर रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन आज उन्होंने अपनी फुर्ती से सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। मिड-विकेट पर तैनात रोहित ने जिस तेजी से दौड़कर गेंद को पकड़ा और डाइव लगाते हुए थ्रो फेंका, वह किसी युवा खिलाड़ी को भी मात देने वाला था।
इस शानदार थ्रो पर केएल राहुल ने स्टंप्स बिखेरकर खतरनाक दिख रहे डेरिल मिचेल (28 रन) को पवेलियन भेज दिया। रोहित के इस ऊर्जावान प्रदर्शन ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया।
अर्शदीप ने तोड़ी कीवी टीम की कमर मैच की शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी स्विंग से कीवी ऊपरी क्रम को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने विल यंग और हेनरी निकोल्स को सस्ते में आउट कर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई।
पावरप्ले में न्यूजीलैंड की टीम 2 विकेट खोकर केवल 45 रन ही बना सकी और दबाव में नजर आई।
गुरनूर ब्रार का डबल प्रहार जब टिम सीफर्ट और डेरिल मिचेल पारी को संभालने की कोशिश कर रहे थे, तब युवा तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार ने भारत को दो बड़ी सफलताएं दिलाईं। पहले उन्होंने सीफर्ट को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया, जो चोटिल कप्तान शुभमन गिल की जगह फील्डिंग कर रहे थे।
इसके तुरंत बाद गुरनूर ने अपने ही फॉलो-थ्रू में एक अविश्वसनीय कैच लपककर टॉम लेथम को भी पवेलियन भेज दिया। मात्र 17 ओवरों के भीतर न्यूजीलैंड की आधी टीम का पवेलियन लौटने से भारतीय टीम ने मुकाबले पर पूरी तरह से अपना शिकंजा कस लिया है।
Naman can finally breathe easy 🤭
— Sony LIV (@SonyLIV) November 4, 2026
Watch the #NZvIND 1st ODI LIVE on #SonySportsNetwork and #SonyLIV 📺 pic.twitter.com/suqfOVuliv
मुरादाबाद: जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, बेकाबू बोलेरो ने 5 बच्चों को रौंदा, 2 की मौत
क्लासरूम से व्हाइट हाउस तक: कौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया, जिन्होंने अमेरिका में रचा इतिहास?
फर्स्ट एसी में चोरी, अलार्म खींचती रही महिला पर नहीं टस से मस हुआ रेलवे स्टाफ
रूसी मंत्री का फर्जी वीडियो शेयर कर फंसे प्रशांत भूषण, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिप्टी सीएम विजय शर्मा का Gen-Z स्वैग: शर्ट पर लिखा मोदी कहीं नहीं जाएगा, Broooo!
रोहित शर्मा की सुपरमैन फील्डिंग: 39 की उम्र में भी फिटनेस का लोहा, डेरिल मिचेल का किया शिकार
राष्ट्रीय एकता दिवस परेड: छत्तीसगढ़ के जांबाजों का उपमुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत
भारत की धमाकेदार शुरुआत: न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त
फर्स्ट एसी भी असुरक्षित: ट्रेन में महिला के ढाई लाख के गहने और नकदी चोरी, मदद के लिए खींची 4 बार चेन!
गुवाहाटी हत्याकांड: एनकाउंटर में ढेर हुआ मुख्य आरोपी, पुलिस की पिस्तौल छीनने की कर रहा था कोशिश