मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का पटाखा मुक्त दिवाली का वीडियो सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गया है। बीजेपी के कड़े विरोध के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक्ट्रेस का वीडियो डिलीट कर दिया है।
बीजेपी का कड़ा प्रहार बीजेपी के मुंबई प्रमुख अमित सातम ने इस वीडियो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर BMC को टैग करते हुए कड़ी आपत्ति जताई। सातम ने लिखा, हमें दीया मिर्जा से दिवाली मनाने का तरीका सीखने की जरूरत नहीं है। हमारी परंपराएं संस्कृति में गहराई से जुड़ी हैं।
सिर्फ हिंदू त्योहारों पर ही सलाह क्यों? राज्य मंत्री नितेश राणे ने भी इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सवाल किया कि दीया मिर्जा या अन्य हस्तियां ईद, मुहर्रम या बकरीद पर पर्यावरण को लेकर ऐसी सलाह क्यों नहीं देतीं? उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग सिर्फ सनातन हिंदू धर्म के त्योहारों को ही निशाना बनाते हैं। राणे ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के सामने उठाने की बात भी कही है।
BMC ने क्यों हटाया वीडियो? दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट के प्रदूषण नियंत्रण निर्देशों के तहत BMC ने एक जागरूकता अभियान शुरू किया था। इसके लिए दीया मिर्जा, माधुरी दीक्षित और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गजों को शामिल कर प्रदूषण-मुक्त त्योहार का संदेश दिया गया था। लेकिन बीजेपी की आपत्ति के बाद नगर आयुक्त अश्विनी भिड़े के प्रशासन ने विवाद से बचने के लिए वीडियो हटाना उचित समझा।
विपक्ष का पलटवार वीडियो हटाए जाने पर राजनीति गरमा गई है। शिवसेना (UBT) की प्रवक्ता और पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने BMC प्रशासन की आलोचना की है। उन्होंने सवाल किया कि क्या नगर निकाय अब बीजेपी का गुलाम बन गया है? पेडनेकर ने इसे बीजेपी का सांप्रदायिक एजेंडा करार देते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन दबाव में काम कर रहा है।
क्या बोलीं दीया मिर्जा? विवाद पर सफाई देते हुए दीया मिर्जा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना था। उन्होंने कहा, दिवाली प्रकाश का त्योहार है। एयर पॉल्यूशन हर किसी की सेहत का मुद्दा है, और इस पर बात करना एक बेहतर माहौल बनाने की दिशा में प्रयास है।
फिलहाल, इस मामले ने मुंबई में हिंदू त्योहारों और सांस्कृतिक परंपराओं बनाम पर्यावरण जागरूकता के बीच एक नई बहस छेड़ दी है।
दीया मिर्जा के पटाखे मुक्त दिवाली वाले वीडियो पर बवालः BMC ने डिलीट किया, बीजेपी बोली- मुहर्रम-बकरीद पर भी ऐसी बात करें#DiaMirza #Diwali #CrackerFreeDiwali #BMC #Mumbai #BJP #Controversy pic.twitter.com/sHF08qSSBa
— Lallu Ram (@lalluram_news) November 2, 2026
नंगे हाथों से टॉयलेट साफ करते नजर आए बीजेपी सांसद, वीडियो वायरल होते ही उठे सवाल
दिल्ली की रैली में महाराष्ट्र का अपमान : राहुल गांधी पर बरसे भाजपा नेता नवनाथ बन
चक्रवात मुरासु का खतरा: बंगाल की खाड़ी में ही सबसे ज्यादा तूफान क्यों पनपते हैं?
दीवाली से पहले आसमान में आग का गोला : नासा का 22 साल पुराना टेलीस्कोप गिरेगा धरती पर
यूपी की राजनीति: योगी आदित्यनाथ का सपा पर बड़ा हमला, कहा- सपा उत्तर प्रदेश के लिए है श्राप
मन्नत में नहीं दिखे किंग खान , पर फैंस के नाम लिखा एक खास नोट; जन्मदिन पर मिला डबल सरप्राइज
विराट कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 रन बनाते ही इतिहास रचेंगे किंग कोहली
विदेशी मदद से PM बने मोदी : राहुल गांधी की सीधी चुनौती से गरमाई सियासत
एचएमटी की ऐतिहासिक वापसी: बैंगलोर में घड़ियां खरीदने के लिए 2 किमी लंबी कतार, क्या है इस दीवानगी का राज़?
आसमान से गिरा मौत का गोला : फ्लोरिडा में हाईवे पर क्रैश हुआ बिजनेस जेट