गोंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार किया है। सीएम ने सपा शासनकाल को दंगों और अराजकता का दौर बताते हुए राज्य के विकास में इसे सबसे बड़ी बाधा करार दिया है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी सत्ता में आई, उसने प्रदेश को अंधेरे में धकेला। उन्होंने सपा को उत्तर प्रदेश के लिए श्राप बताते हुए कहा कि उस दौर में पहचान केवल दंगों, कर्फ्यू और भ्रष्टाचार से होती थी। त्योहारों के समय उपद्रव होना आम बात थी, जिससे आम जनता का जीवन और व्यापार बुरी तरह प्रभावित होता था।
योगी ने गोंडा की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता का जिक्र करते हुए पुरानी सरकारों को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि महर्षि पतंजलि और गोस्वामी तुलसीदास की इस पावन धरती को सपा सरकार ने विकास से दूर रखा। उन्होंने विशेष रूप से इशारा करते हुए कहा कि सपा कार्यकाल में गोंडा में राज्य का सबसे बड़ा खाद्यान्न घोटाला हुआ था, जिसमें गरीबों के हक पर डाका डाला गया।
सीएम ने 25-28 साल के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने अभिभावकों से पूछना चाहिए कि पिछली सरकारों में सुरक्षा की स्थिति क्या थी। उन्होंने दावा किया कि सपा के समय बेरोजगार युवा हताश थे और बहन-बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे थी। आज प्रदेश में कानून का राज है और विकास की नई लहर है।
गोंडा के विकास का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि यूपी इन्वेस्टर्स समिट के दौरान जिले को हजारों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनमें से कई परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। साथ ही, उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए पराली और गोबर से बायो-गैस और इथेनॉल बनाने की नई पहल का भी जिक्र किया।
एक ओर सीएम योगी विकास और सुरक्षा का एजेंडा आगे बढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव ने भी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। रामलीला मैदान से शंखनाद कर सपा ने प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए अपनी रणनीति साफ कर दी है। आने वाले दिनों में यह सियासी टकराव और तेज होने के संकेत हैं।
*समाजवादी पार्टी यूपी के लिए श्राप है... pic.twitter.com/D0wYbLnmOF
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 2, 2026
घुसपैठिए कांग्रेस का वोट बैंक, फर्जी वोटों से चुनाव जीतना चाहती है विपक्ष: अमित शाह
राजकोट के लग्जरी होटल में हाई-प्रोफाइल रंगीन पार्टी का भंडाफोड़, 43 पुरुष और 33 महिलाएं हिरासत में
मुंबई में कोहराम: ट्रैफिक पुलिस को BMW से कुचलने की कोशिश, COO गिरफ्तार
हाइलो ओपन 2026: जर्मनी में गूंजा भारत का नाम, लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु ने जीते स्वर्ण पदक
तमिल फिल्म इंडस्ट्री को दिवाली का बड़ा तोहफा: सीएम विजय ने 224 फिल्मों के लिए जारी की करोड़ों की सब्सिडी
रामायण में यंग रावण की एंट्री: यश के हमशक्ल बनेंगे प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के बेटे राघव
राहुल गांधी विदेशी टूलकिट के मोहरा: भागलपुर से नितिन नबीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज: क्या श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे रुतुराज गायकवाड़? जानिए टीम इंडिया का प्लान
गोवा अग्निकांड: बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पीड़ित परिवारों को मिलेंगे 20-20 लाख रुपये
अमित शाह की तारीफ से कोमा में विपक्ष: रवि किशन का तंज, बोले- अब 2027 में होगा ऐतिहासिक महासंग्राम