गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरोधियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सीएम योगी की तारीफ किए जाने के बाद से विपक्षी खेमे में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विरोधियों को सांप सूंघ गया रवि किशन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, अमित शाह ने लखनऊ में मंच से योगी आदित्यनाथ की कई बार तारीफ की। यह देख विरोधी हक्के-बक्के रह गए हैं, क्योंकि वे लंबे समय से इन दोनों नेताओं के बीच मतभेद की अफवाहें फैला रहे थे।
सब कोमा में चले गए हैं सांसद ने चुटकी लेते हुए कहा कि, विरोधी सोचते थे कि योगी और शाह के बीच 36 का आंकड़ा है। लेकिन जब गृह मंत्री ने खुद योगी की मेहनत और कानून-व्यवस्था की तारीफ की, तो आलोचक कोमा में चले गए और अब अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।
2027 के लिए शंखनाद रवि किशन ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत का नया रिकॉर्ड बनेगा। उन्होंने कहा, 2027 का चुनाव 2017 से भी बड़ा होगा। यह मेरी बात नहीं, बल्कि जनता की आवाज है। महादेव की कृपा से प्रदेश में तीसरी बार योगी आदित्यनाथ की सरकार बनेगी और यह जीत ऐतिहासिक होगी।
अमित शाह का अंगद का पांव वाला फार्मूला हाल ही में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अमित शाह ने यूपी के लिए 403 में से 350 सीटों का लक्ष्य रखा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यूपी में बीजेपी सरकार अंगद के पांव की तरह है, जिसे कोई भी विपक्ष हिला नहीं सकता।
बिहार वाला प्लान यूपी में? राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी यूपी में बिहार विधानसभा चुनाव जैसी रणनीति अपना सकती है। जिस तरह नीतीश कुमार के लंबे कार्यकाल के बावजूद एनडीए ने एकजुट होकर सत्ता विरोधी लहर को मात दी थी, वैसी ही पटकथा यूपी में भी लिखे जाने की तैयारी है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या बीजेपी अपने इस लक्ष्य को हासिल कर पाएगी या नहीं।
*#WATCH | Gorakhpur, Uttar Pradesh | BJP MP Ravi Kishan says, ...The BJP will secure a major victory in the 2027 Uttar Pradesh elections. Chief Minister Yogi Adityanath will form the government for a third time... This is the voice of the people... We are heading towards a… pic.twitter.com/Q1oLxk1vj8
— ANI (@ANI) November 2, 2026
तमिल फिल्म जगत में दिवाली की रौनक: CM विजय ने 224 प्रोड्यूसर्स को दिए 16 करोड़
फ्लोरिडा में विमान का भयावह क्रैश: मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा लियरजेट , 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत
यूपी में नौकरियों की बहार: सीएम योगी का बड़ा एलान, अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
हमें मत सिखाओ कैसे मनाएं दिवाली : दीया मिर्जा के ज्ञान पर भड़कीं मुंबई की मेयर
क्या दीया मिर्जा का वीडियो हटाना सही? प्रदूषण-मुक्त दिवाली पर मचा सियासी बवाल
हम तुम्हें इसलिए नहीं चुन रहे... : यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर रखने की असल वजह आई सामने
यूपी में अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले: बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी, 20% आरक्षण का ऐलान
पेट पालने की मजबूरी या सिस्टम की लापरवाही? बाढ़ के पानी में बाइक समेत बहा डिलीवरी एजेंट
बिग बॉस में मचा बवाल: बेटी के प्यार से खफा माता-पिता शो से बाहर ले जाना चाहते थे, जानें क्या हुआ?
खाकी का काला खेल: पहले खुद बिछाया ड्रग्स का जाल, फिर उसी के नाम पर नेता को किया गिरफ्तार