मुंबई में प्रदूषण को लेकर छिड़ी जंग अब राजनीति की भेंट चढ़ गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा के प्रदूषण-मुक्त दिवाली वाले वीडियो को सोशल मीडिया से हटाना एक बड़े विवाद का कारण बन गया है।
क्या था पूरा मामला? BMC ने शहर की खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए मशहूर हस्तियों के साथ एक जागरूकता अभियान शुरू किया था। इसी के तहत दीया मिर्जा का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें उन्होंने पटाखे न जलाने और ध्वनि प्रदूषण न करने की अपील की थी।
बीजेपी की आपत्ति और वीडियो पर एक्शन इस वीडियो के सामने आते ही बीजेपी मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमें दीया मिर्जा से दिवाली मनाने के तरीके सीखने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारी परंपराएं संस्कृति से जुड़ी हैं। बढ़ते दबाव के बाद BMC ने आनन-फानन में दीया मिर्जा का वीडियो अपने हैंडल से हटा दिया।
नितीश राणे का तीखा हमला राज्य मंत्री नितेश राणे ने इस मुद्दे को सीधे तौर पर धर्म से जोड़ दिया। उन्होंने सवाल किया, दीया मिर्जा दिवाली पर तो ज्ञान देती हैं, लेकिन ईद, मुहर्रम या बकरीद के समय खामोश क्यों रहती हैं? उन्हें रमजान और बकरीद पर भी पर्यावरण के अनुकूल संदेश देना चाहिए। वे सनातन हिंदू धर्म के खिलाफ हैं।
विपक्ष ने BMC को घेरा वीडियो हटाए जाने के बाद विपक्षी दलों ने नगर निकाय पर बीजेपी के सामने घुटने टेकने का आरोप लगाया है। शिवसेना (UBT) की किशोरी पेडनेकर ने सवाल किया कि क्या BMC अब बीजेपी का दफ्तर बन गई है? वहीं, सपा विधायक रईस शेख ने भी BMC से जवाब मांगा कि जब बॉम्बे हाई कोर्ट की हिदायत पर यह अभियान चलाया गया, तो केवल दीया मिर्जा का वीडियो क्यों हटाया गया जबकि अन्य सितारों के वीडियो अभी भी मौजूद हैं?
बंटवारा या जागरूकता? एक तरफ जहां बीजेपी इसे अपनी संस्कृति पर चोट बता रही है, वहीं MNS और अन्य विपक्षी नेता इसे दिखावटी हिंदुत्व करार दे रहे हैं। सवाल यह है कि प्रदूषण के खिलाफ साझा लड़ाई में क्या धर्म का तड़का प्रशासन के फैसलों को कमजोर कर रहा है? फिलहाल, BMC के इस कदम ने शहर में एक नई बहस को जन्म दे दिया है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On actress Dia Mirza s pollution-free Diwali campaign, State Minister Nitesh Rane says, Dia Mirza has tweeted about Diwali, but she never tweets or offers such advice during Eid, Muharram or Bakri Eid. They only talk about an environment-friendly… pic.twitter.com/hrfxBuBob9
— ANI (@ANI) November 2, 2026
दीवाली से पहले आसमान में आग का गोला : नासा का 22 साल पुराना टेलीस्कोप गिरेगा धरती पर
शुभमन गिल का छक्कों का शतक : न्यूजीलैंड में दिग्गजों के क्लब में शामिल होने का बड़ा मौका
हमें मत सिखाओ कैसे मनाएं दिवाली : दीया मिर्जा के ज्ञान पर भड़कीं मुंबई की मेयर
न्यूजीलैंड के खिलाफ गर्जे भारतीय पेसर्स: मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, सिराज ने बरपाया कहर
वियतनाम पहुंचे NSA अजीत डोभाल: रक्षा संबंधों को नई मजबूती देने की कवायद
देवास हत्याकांड: थाना प्रभारी को कुचलने वाला शराब माफिया जीतू पटवारी का करीबी , मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा दावा
मुंबई में शादी का मंडप बना अस्पताल: दूल्हा-दुल्हन समेत 31 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार
चक्रवाती तूफान मुरासु का कहर: गंभीर चक्रवात में बदला, 10 राज्यों पर मंडराया संकट
दीया मिर्जा पर बरसीं मुंबई मेयर रितु तावडे, BMC के हर कार्यक्रम और पोर्टल से किया ब्लैकलिस्ट
प्राचीन ज्ञान ही आधुनिक समस्याओं का समाधान: डॉ. प्रीति अदाणी ने वाराणसी में दिया भविष्य का मंत्र